कचनार की कली की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होती है | ये एक सीजन वाली सब्जी है जो मार्च से अप्रैल के महीने में बाजार में आती है |

कचनार को कराल भी कहते है | जो सीजन पर हिमाचल में बड़ी ही आसानी से पेड़ों पर लगी हुई मिल जाती है |

कराल की सब्जी को बनाना भूत ही आसान है ओत आइये जानते है कराल की सब्जी बनाने की विधि |

कचनार की काली - 500 ग्राम, प्याज - 1 ( कटी ), टमाटर - 2, कटी, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च 2 ( कटी ), हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, नमक, तेल

आवश्यक सामग्री

कचनार की काली की सब्जी बनाने के लिए सबसे कचनार की कलियों को अच्छे से साफ़ करके धो ले |

स्टेप 1

अब कलियों को उबाल ले | जब कचनार की कालिया उबल जाये तब इन्हें पानी से बाहर निकाल ले |

स्टेप 2

अब एक कड़ाई में तेल गर्म करे | जब तेल कर हो जाये तब तेल में जीरा डालकर तड़काए फिर इसमें प्याज दाल दे |

स्टेप 3

प्याज को कडछी से चलते हुए सुनहरा होने तक भुन ले | अब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसे चलते हुए पकाए |

स्टेप 4

अब इसमें कटे टमाटर डाल दे और टमाटर को नर्म होने तक पकाए | जब टमाटर अच्छे से पक जाये तब इसमें हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर आमचूर पाउडर और नमक डाल दे |

स्टेप 5

इसे अच्छे से मिक्स कर ले | 1 मिनट के बाद आप देखेंगे मसाले अच्छे से पक जायेंगे और तेल छोड़ने लगेंगे अब इसमें उबली हुई कचनार की कलिया डाल दे और मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 6

अब गैस की आंच को मीडियम लो कर दे और इसे ढक्कन से ढककर 10 मिनट तक पकने दे |

स्टेप 7

10 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और ढक्कन हटाकर सब्जी में हरा धनिया डालकर मिक्स कर दे |

स्टेप 8

लीजिये बनकर तैयार हो चुकी है एकदम स्वादिष्ट कचनार की कली की सब्जी | गरमागरम सब्जी को रोटी के साथ सर्व करे |

स्टेप 9

अगर आपको हमारी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करे और ऐसे ही स्वादिष्ट रेसिपी के लिए क्लिक करे swadishtrecipes.in पर