जलेबी को भारत में बहुत पसंद किया जाता है | जलेबी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है

जलेबी रेसिपी को ज्यादातर त्योहार या किसी अन्य ख़ुशी के अवसर पर बनाया जाता है या हलवाई की दूकान से लाया जाता है |

आज हम आपको घर पर जलेबी बनने की रेसिपी बता रहे है | जलेबी को घर पर बनाना बहुत आसान है तो बनाते है फिर जलेबी रेसिपी |

मैदा - 2 कटोरी, यीस्ट - आधा चम्मच, चीनी - 3 कटोरी, तेल- जलेबी तलने के लिए, लाल फ़ूडकलर - 2 चुटकी, जलेबी बनाने वाला कपड़ा 

सामग्री

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले थोडा सा गुनगुना पानी करे उसमें यीस्ट डालकर कुछ समय के लिए फूलने के लिए रख दे |

स्टेप 1

अब मैदा को एक बड़े कटोरे में डाले और उसमें यीस्ट वाला पानी डालकर एक घोल बना ले | घोल को न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला करे |

स्टेप 2

अब इस घोल को ढककर 8 घंटे के लिए रख दे | ताकि घोल अच्छे से फुल जाये और इसमें खमीर उठ जाये |

स्टेप 3

8 घंटे के बाद घोल को एक बार फिर अच्छे से फेंट ले | अब चाशनी बनाने के लिए एक कड़ाई में चीनी और पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे |

स्टेप 4

जब चीनी अच्छे से घुल जाये और चाशनी उबलने लगे तो इसे एक तार होने तक पकाए | जब चाशनी तैयार हो जाये तब गैस बंद कर दे और चाशनी को बाजु रख दे |

स्टेप 5

अब एक कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म करे | जब तेल गर्म हो रहा है तब तक जलेबी के कपड़े में घोल डाल ले |

स्टेप 6

जब तेल गर्म हो जाये तब घोल को तेल में डालते हुए जलेबी का आकार दे दे और जेबी को सुनहरी होने तक तल ले |

स्टेप 7

अब जलेबी को तेल में से बाहर निकालकर चाशनी में डाल दे और 5 मिनट तक चाशनी में रहने दे | ऐसे ही सारी जलेबी बनाकर तैयार कर ले |

स्टेप 8

अब जलेबी को चाशनी से बाहर प्लेट में निकाल ले | तैयार है बनाकर स्वादिष्ट जलेबी गरमा गरमा सेव करे |

ऐसे बनाई जाती है घर पर स्वादिष्ट हलवाई जैसी रसमलाई |

ऐसे बनाई जाती है घर पर स्वादिष्ट हलवाई जैसी रसमलाई |