इडली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाव होती है | इडली साऊथ इंडिया की फेमस डिश है इसे पुरे भारत में पसंद किया जाता है |

आज हम आपको इडली बनाने के रेसिपी बता रहे है | इसे बनाना बहुत आसान है तो आइये जानते है इडली रेसिपी कैसे बनाते है |

चावल - 1.5 कटोरी, धुली उरद की दाल - आधा कटोरी, बेकिंग सोडा - आधा चम्मच, नमक - स्वादानुसार , तेल - 2 चम्मच

सामग्री 

इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अलग अलग दो ले फिर इन्हें रात भर भिगोने के लिए रख दे |

अब चावल और दाल में से पानी को अलग कर दे और दोनों और अलग अलग करके मिक्सी के जार में बारीक़ पीस ले |

अच्छे से पीसने के बाद दोनों को एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | अब पेस्ट में मीठा सोडा और नमक डाले |

अब इसे अच्छे से मिक्स कर ले | अब इसे ढककर 12 घंटे के लिए छोड़ दे | 12 घंटे के बाद बैटर फुल जायेगा |

इसमें थोडा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | अब एक कुकर में 2 कप पानी के डालकर गर्म होने के लिए रखे |

अब इडली स्टैंड के सांचो में तेल लगाकर चिकना कर ले | अब बैटर को सांचो में डाल दे | और स्टैंड को कुकर में रख दे |

कुकर की सिटी और रबड़ निकाल के ढक्कन बंद कर दे | 15 मिनट के लिए इसे तेज आंच पर पकाए |

15 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और इडली स्टैंड को कुकर से बाहर निकालकर इडली को प्लेट में निकाल ले |

बनकर तैयार हो चुकी है स्वादिष्ट इडली | गरमागरम इडली को संभार और नारियल को चटनी के साथ सर्व करे |

मेदू वड़ा की रेसिपी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे |