Egg Roll खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होता है | अंडा रोल को बच्चे हो या बड़े सभी बहुत पसंद करते है |

swadishtrecipes.in

आज हम आपके लिए एग रोल की रेसिपी बता रहे है अंडा रोल को बनाकर नाश्ते में परोस सकते है |

swadishtrecipes.in

इसे बनाना बहुत आसान है बस इसे बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए | तो आइये फिर जानते है एग रोल बनाने की विधि |

swadishtrecipes.in

अंडे - 2, मैदा - 1 कटोरी, आटा 1 कटोरी, प्याज- आधा , हरी मिर्च - 2 कटी , गाजर, पत्ता गोभी, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर , टोमेटो केचप, तेल, नमक - स्वादानुसार

आवश्यक सामग्री 

अंडा रोल बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और आटा को एक बोल में ले फिर उसमे नमक और 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर ले फिर पानी डालकर आटे जैसा गुंध ले और इसे 15 में लिए ढककर छोड़ दे |

Step 1

15 मिनट के बाद आटे को एक बार फिर से हल्का सा सा मसलकर लोई बना ले | लोई को रोटी के आकर में बेल ले | अब गर्म तवे पर रोटी डाल दे और रोटी की तरह सेके |

Step 2

जब रोटी हल्की सी सिक जाये तब रोटी को दोनों तरफ तेल लगा दे और रोटी को हल्के दाग सेक ले | अब एक कटोरी में 2 अंडे फोड़कर डाले और नमक डालकर अच्छे से फेंट ले |

Step 3

अब तवे पर 2 चम्मच तेल के डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तब अंडे के घोल को तवे पर डालकर चम्मच से गोल करके फैला दे |

Step 4

जब अंडा थोड़ा सा सिक जाये तब रोटी को अंडे पर रखकर हल्का सा दबा दे अब अंडे को 1 से 2 मिनट तक पकाए ( इसे तरह से ही पकाना है )

Step 5

जब अंडा रोटी के साथ अच्छे से पक जाये तब इसे प्लेट में निकाल ले | अब एक पैन में 2 चम्मच तेल के डालकर गर्म करे |

Step 6

गर्म तेल में कटी हुई प्याज, हरी मिर्च पत्ता गोभी, गाजर डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए मीडियम आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं |

Step 7

2 मिनट के बाद इसमें नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और गैस को बंद कर दे |

Step 8

अब अंडे वाली रोटी को अंडे वाली साइड रखकर 1 चम्मच टोमेटो केचप डालकर रोटी पर फैला दे अब सब्जी के मिश्रण को रोटी के बीच में रखकर अंडा रोटी का रोल बना ले |

Step 9

लीजिये बनकर तैयार हो चूका है स्वादिष्ट व् लजीजदार अंडा रोल |  गरमा गरम् अंडा रोल को फटाफट नाश्ते में परोसिए |

अगर आप खाना खाने के शौकीन है और हर रोज खाने की नई नई रेसिपी खोज रहे है तो आप यहाँ पर विजेट करे 

swadishtrecipes.in