ढोकला बनाने की सबसे आसान रेसिपी

ढोकला भारत की एक बहुत ही फेमस डिश है | Dhokla को ज्यादातर नाश्ते में खाया जाता है |

अगर आप भी घर पर ढोकला बनाकर खाना चाहते है तो मैं आपको ढोकला की रेसिपी (Dhokla Recipe) बताऊंगा |

ढोकला को बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए फिर बिना देर किये ढोकला रेसिपी बनाना शुरू करते है |

बेसन - 1 कप दही - 1/2 कप नींबू का रस - 1 चम्मच तेल - 1 चम्मच ईनो - 1 पैकेट हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच नमक - स्वादानुसार चीनी - 1 चम्मच

सामग्री

तड़का लगाने के लिए रिफाइंड तेल - 2 चम्मच हरी मिर्च - 3 से 4 (लंबी कटी हुई) राई - 1 चम्मच करी पत्ता - 7 से 8 चीनी - 1 चम्मच

सामग्री

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लीजिये उसमें बेसन, दही, नींबू का रस, तेल, हल्दी पाउडर, नमक और चीनी डालकर मिला लीजिये |

स्टेप 1

अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए स्मूथ बैटर तैयार कर लीजिये | 

स्टेप 2

इस बात का ध्यान रखे बैटर न ज्यादा पतला तो न ज्यादा गाढ़ा हो | अब बैटर को 30 मिनट के लिए ढककर एक तरफ रख दीजिये |

स्टेप 3

30 मिनट के बाद जिस बर्तन में ढोकला पकाना है उसे घी से चिकना कर लीजिये |

स्टेप 4

अब एक पेशर कुकर में 3 कप पानी के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

स्टेप 5

अब बेसन के बैटर में ईनो डालकर अच्छी तरह से 1 मिनट तक मिलाएं | आप देखेंगे बैटर फूलने लगेगा |

स्टेप 6

अब झटपट बैटर को घी लगे बर्तन में डालकर पेशर कुकर में रख दीजिये और कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिये | इस बात का ध्यान रखे कुकर का ढक्कन लगते सिटी निकाल दीजिये |

स्टेप 7

अब इसे मीडियम आंच पर 25 से 30 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 8

गर्म तेल में थोड़ा थोड़ा पकोड़े का बैटर डालकर पकोड़े बनाकर तैयार कर लीजिये | 25 मिनट के बाद कढ़ी में पकोड़े डालकर मिला लीजिये |

स्टेप 9

30 मिनट के बाद चाकू ढोकले के अंदर डाले | अगर चाकू साफ़ बाहर आता है तो ढोकला पक चूका है, अगर ढोकले पर बैटर चिपका हुआ बाहर आये तो इसे 5 मिनट तक और पकाएं |

स्टेप 10

तय समय के बाद ढोकला को कुकर में से बाद निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये | ठंडा होने के बाद ढोकला को चाकू की सहायता से मन चाहे टुकड़ो में काट लीजिये |

स्टेप 11

ढोकला तैयार है अब तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें | जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भुन लीजिये |

स्टेप 12

अब इसमें चीनी और 1 कप पानी का डालकर इसे चीनी के घुलने तक पकाएं |

स्टेप 13

अब तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाले | लीजिये सर्व कसने के लिए तैयार है स्वादिष्ट ढोकला |

स्टेप 14

चिल्ली पनीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी