जीरा पाउडर खाने के स्वाद को दुगना बढ़ा देता है पर क्या आपके कभी सोचा है ये जीरा पाउडर बनता कैसे है | अगर नहीं तो आज में आपको घर पर भुना जीरा पाउडर बनाने का तरीका बताऊंगा |

वो भी बजार से आधी कीमत पर | जीरा पाउडर को अंग्रेजी में Cumin Powder कहते है | तो आइये जानते है घर जीरा पाउडर बनाना |

घर पर जीरा पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम जीरा ले उसे एक कड़ाई में डालकर गैस की मीडियम आंच पर रख दे |

जीरा को चम्मच की सहायता से चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भुन ले | जब जीरा भुन जाये और इसमें खुशबु आने लगे तब गैस को बंद कर दे |

अब जीरा को एक प्लेट में निकालकर फैला दे और ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जब जीरा ठंडा हो जाये तब इसे मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस ले |

पिसने के बाद जीरा पाउडर को छननी की मदद से छान ले | पिसते समय जीरा पाउडर गर्म हो जायेगा इसे छानने के बाद ठंडा होने के लिए रख दे | |

जीरा पाउडर को एक एयर टाईट कंटेनर में डालकर रख ले और खाना बनाते समय इस्तेमाल करे | तैयार है घर पर बनकर भुना जीरा पाउडर |

ऐसे बनाते है घर पर लाल मिर्च पाउडर |