आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता है बच्चे हो या बड़े सभी आइसक्रीम को बहुत पसंद करते है |

आइसक्रीम बजार में आसानी से मिल जाती है | पर आज हम आपको घर पर चॉकलेट आइसक्रीम बनाना सिखायेंगे |

घर पर चॉकलेट आइसक्रीम बनाना बहुत आसान है तो चलिए फिर बनाते है चॉकलेट आइसक्रीम

गाढ़ी फ्रेश क्रीम - 1 कप, कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप, कोको पाउडर - 2 चम्मच, चोको चिप - 2 चम्मच

आवश्यक सामग्री

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क को एक कटोरी में डाले फिर इसमें कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

अब दो बाउल ले और एक बाउल में फ्रेश क्रीम को डाले और दुसरे बाउल में 6 से 7 टुकड़े बर्फ के और थोडा सा पानी डाल ले |

अब क्रीम वाले बाउल को बर्फ वाले बाउल के ऊपर रखकर क्रीम को इलेक्ट्रॉनिक बीटर से 5 मिनट तक अच्छे से बीट कर ले |

5 मिनट के बाद आप देखेंगे क्रीम गाढ़ी हो जाएगी | अब क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर के मिश्रण को डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले |

अब फिर से क्रीम को बीटर से 3 मिनट तक अच्छे से बीट कर ले | अब क्रीम में चोको चिप डालकर मिक्स कर ले |

अब क्रीम को आइसक्रीम वाले डिब्बे या कंटेनर में डाल दे और कंटेनर को हल्का सा हिलाए जिससे क्रीम सेट हो जाएगी | अब इसमें ऊपर चोको चिप डाल दे |

अब कंटेनर के ढक्कन को बंद कर दे और आइसक्रीम को जमने के लिए कंटेनर को 10 से 12 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |

12 घंटे के बाद आइसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकालकर सर्विंग कटोरी में डालकर ठंडा ठंडा सर्व करे |

ऐसे बनाते है घर पर कॉफ़ी आइसक्रीम |

ऐसे बनाते है घर पर कॉफ़ी आइसक्रीम |