चिकन करी बनाने की सबसे आसान रेसिपी

चिकन करी एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब डिश है | जिसे नॉन वेज खाने वाले बहुत पसंद करते है और इसे बड़े चाव से खाते है |

Chicken Curry को आप दोपहर के लंच में या रात के डिनर में बनाकर खा सकते है | चिकन करी को बनाना काफी आसान है |

तो चलिए फिर बिना देर किये शुरू करते है चिकन करी बनाना |

चिकन - 1 Kg प्याज - 4 बारीक़ कटे हुए टमाटर - 3 बारीक़ कटे हुए अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई तेल - 4 बड़े चम्मच जीरा - 1 छोटा चम्मच

सामग्री

हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी - 1 चम्मच नमक - स्वादानुसार हरा धनिया

सामग्री

चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

स्टेप 1

जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गरम तेल में जीरा डाल दीजिये |

स्टेप 2

जैसे ही जीरा तड़कने लगे तो इसमें कटे प्याज डाल दीजिये और प्याज को कड़छी से चलाते हुए अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक भुन लीजिये |

स्टेप 3

प्याज को अच्छे से भूनने में 5 से 7 तक का समय लगेगा |

स्टेप 4

जब प्याज अच्छे से भुन जाये तब इसमें कटी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिये और इसे चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 5

अब इसमें कटे टमाटर डाल दीजिये और टमाटर को कड़छी से चलाते हुए पकाएं |

स्टेप 6

जब टमाटर अच्छे से गल जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर मसालों को मिलाते हुए पकाएं |

स्टेप 7

जब मसाला अच्छे से पक जाये और मसाला तेल छोड़ने लगे तब मसाले में चिकन के पीस डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिला लीजिये |

स्टेप 8

अब इसे ढककर 15 मिनट तक मीडियम लो आंच पर पकाएं | बीच बीच में इसे कड़छी से चलाते रहे |

स्टेप 9

15 मिनट के बाद आप देखेंगे तो हमारा चिकन 90 प्रतिशत पक चूका है अब इसमें ग्रेवी के लिए 1 कप पानी डाले |

स्टेप 10

अब इसे मिलाकर ढककर 5 से 7 मिनट तक पकाएं | तय समय के बाद इसमें कटा हरा धनिया और गरम मसाला डालकर मिला लीजिये और गैस को बंद कर दीजिये |

स्टेप 11

लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट और लाजबाब चिकन करी | गरमागरम चिकन करी को एक कटोरे में निकालकर सर्व करें |

स्टेप 12

कड़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी