चिकन करी एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार डिश है | नॉन वेज के शौकीन चिकन करी को बहुत पसंद करते है |

आज मैं आपको घर पर ढाबे जैसी चिकन करी बनाना सिखाऊंगा | चिकन करी बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए बनाते है चिकन करी |

चिकन - 1 किलोग्राम, प्याज - 3 ( कटी ), अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, काजू का पेस्ट 2 चम्मच, टमाटर की प्यूरी - 1 कटोरी, हरी मिर्च तेल |

आवश्यक सामग्री

हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच, गरम् मसाला - 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

आवश्यक मसाले

चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को 2 से 3 बार पानी से अच्छे से धो ले |

स्टेप 1

अब एक भारी तले वाले बर्तन के तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दे | गर्म तेल में प्याज डाल कर कडछी से चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने  तक पकाएं |

स्टेप 2

अब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसे चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 3

2 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यरी डाल कर मिला दे अब इसे ढक्कन से धक दे और 5 मिनट तक पकाने दे |

स्टेप 4

5 मिनट के बाद अब इसम हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दे और मसालों को मिलाते हुए पकाएं |

स्टेप 5

लगभग 2 से 3 मिनट के बाद आप देखेंगे मसाला अच्छे से पक चूका है और तेल छोड़ने लगा है अब इसमें चिकन के पीस को डाल दे और मसाले के साथ अच्छे से मिला दे |

स्टेप 6

अब गैस की आंच को धीमी कर दे और इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाए | चिकन को बीच बीच में कडछी से चलाते रखे |

स्टेप 7

5 मिनट के बाद इसमें 2 कप पानी के डाल दे और इसे ढक्कन से ढककर 20 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 8

तय समय के बाद ढक्कन हटाकर इसमें काजू का पेस्ट डाल दे और इसे चलाते 5 मिनट तक पकाएं

स्टेप 9

अब इसमें हरा धनिया और गर्म मसाला डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर दे और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 10

तैयार हो चुकी है बनकर स्वादिष्ट व् लजीजदार चिकन करी | गरमा गरम् चिकन करी को रोटी, चावल के साथ सर्व करे |

स्टेप 11

चिकन करी की रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करे और स्वादिष्ट व् मजेदार व्यंजनों की रेसिपी के लिए क्लिक करे swadishtrecipes.in