इस दिवाली घर पर बनाएं कुरकुरी चकली नमकीन

चकली भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय स्नैक है | जिसे आपने भी कभी न भी तो एक बार जरुर खाया होगा |

Chakli को दिवाली जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है | चकली नमकीन को भारत के अलग अलग जगहों पर अलग अलग नाम से जाना जाता है |

तो इस दिवाली आप भी घर पर कुरकुरी चकली बनाएं | तो चलिए फिर बिना देर किये जानते है चकली बनने की विधि |

चावल का आटा - 1 कप बेसन - 1/2 कप हिंग - 1 चुटकी जीरा - 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल - 1 चम्मच

सामग्री

घी - 2 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच नमक - स्वादानुसार चकली बनाने की मशीन

सामग्री

चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लीजिये, फिर उसमें चावल का आटा, बेसन, हिंग, जीरा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, तिल और नमक डालकर मिला लीजिये |

स्टेप 1

अब इसमें घी डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिला लीजिये | अब आटे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गुंध लीजिये |

स्टेप 2

अब एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

स्टेप 3

फिर चकली मशीन को अंदर से तेल से चिकना कर लीजिये | अब आटे को अच्छे से मशीन के अंदर भर लीजिये |

स्टेप 4

अब एक प्लेट को हल्का सा तेल से चिकना करे फिर प्लेट के ऊपर मशीन को चलाते हुए और गोल गोल घुमाते हुए चकली का आकार दे दीजिये |

स्टेप 5

अब चकली को हल्के से प्लेट में से निकालकर हाथ में रख लीजिये और गर्म तेल में छोड़ दीजिये |

स्टेप 6

ऐसे ही 3 से 4 चकली को बनाकर तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये |

स्टेप 7

बीच बीच में चकली को उलटते पलटते रहिये ताकि चकली अच्छे से फ्राई हो जाये |

स्टेप 8

अब इन्हें एक टिशु पेपर लगी प्लेट में निकाल लीजिये |

स्टेप 9

लीजिये कुरकुरी चकली बनकर तैयार है | शाम की चाय के साथ इसे सर्व करें |

स्टेप 10

पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी