गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा खाने और पिने का मन करता है इसलिए आज हम आपको बेल का शरबत बनाने तरीका बतायेंगे |

बेल का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है | 1 गिलास बेल का शरबत पिने से  पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है |

बेल का शरबत पिने से लो भी नहीं लगती है तो चलिए फिर जानते बेल का शरबत बनाने का तरीका |

सामग्री 

बेल फल - 2, चीनी - 4 चम्मच, भुना जीरा पाउडर - 2 चुटकी, काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच, बर्फ - 4 से 5 टुकड़े

बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल फल को अच्छे से धो ले | फिर बेल फल को तोड़करसारे गुदे को एक बाउल में निकाल ले |

अब गुदे में 3 कप पानी के डालकर अच्छे से मसल कर मिलाये ताकि बेल फल का गुदा पानी में अच्छे से घुल मिल जाये

अब मसले हुए गुदे को दुसरे बाउल में छननी से छान ले और इसे अच्छे से चम्मच से दबाये ताकि  सारा रस निकल जाये |

अब बेल के रस में चीनी, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्स कर ले |

अब शरबत को गिलास में डाल दे | तैयार है सर्व करने के लिए ठंडा ठंडा व् एकदम स्वादिष्ट बेल का शरबत |

क्या आप जानते है टमाटर का जूस कैसे बनाते है और टमाटर का जूस पिने से क्या क्या फायदे होते है अगर नहीं तो यहा कर क्लिक करके जान सकते है |

क्या आप जानते है टमाटर का जूस कैसे बनाते है और टमाटर का जूस पिने से क्या क्या फायदे होते है अगर नहीं तो यहा कर क्लिक करके जान सकते है |