आलू पालक की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट व् लाजबाव होती है | जिसे ज्यादातर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है | आलू पालक की सब्जी को सभी खाने में बहुत पसंद करते है |

swadishtrecipes.in

आज हम आपको आलू पालक की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है | इस सब्जी को बनाना बहुत आसान है तो चलिए फिर जानते आलू पालक की सब्जी बनाने की विधि |

swadishtrecipes.in

पालक 500 ग्राम, आलू 3, प्याज, 1, टमाटर, 1 , लहसुन - 5 से 7 कलिया, हरी मिर्च 2,तेल 2 चम्मच, जीरा 1 छोटी चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच , धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

आवश्यक सामग्री 

आलू पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ़ करके धो ले फिर पालक को बारीक काट ले |

Step 1

अब आलू को छीलकर टुकड़ो में काट ले और धो ले | एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | गर्म तेल में जीरा और कटी लहसुन डालकर अच्छे से भुन ले |

Step 2

अब इसमें कटी हुई प्याज डाल दे और चलाते हुए भुन ले | जब प्याज नर्म हो जाये तब इसमें  आलू डाल दे और आलू को प्याज के साथ चलाते हुए भुने |

Step 3

1 मिनट के बाद अब कड़ाई को ढक दे और आलू को ढककर लो आंच पर 5 मिनट तक पकाए | 5 मिनट के बाद इसमें कटी टमाटर और हरी मिर्च डाल दे और मिक्स कर ले |

Step 4

अब इसमें नमक डाल कर मिक्स कर ले | अब इसे फिर से ढककर पकाए ताकि टमाटर अच्छे से पक कर गल जाये |

Step 5

जब टमाटर गल जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाते हुए 1 मिनट तक पकाए |

Step 6

अब इसमें कटा पालक डाल दे और पालकर को मसालों और आलू के साथ अच्छे से मिक्स कर ले | अब इस ढककर मीडियम लो आंच पर 10 मिनट तक पकाए |

Step 7

10 मिनट के बाद ढक्कन हटा दे और इसे 2 मिनट चलाते हुए पकाए | तय समय के बाद गैस बंद कर दे | सर्व करने के लिए तैयार है स्वादिष्ट आलू पालक की सब्जी |

Step 8

इसी तरह स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी के लिए विजेट करे |

swadishtrecipes.in