गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी चीजे खाने पिने का मन करता है और इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए मैं आपके लिए Watermelon Juice की रेसिपी लेकर आया हूँ |

तरबूज का जूस जिसे तरबूज का शरबत भी कहते है इसे घर पर बनाना बहुत आसान है | तो आइये फिर बनाते है Watermelon Juice |

तरबूज - 1 किलो, पुदीना के पत्ते - 6 से 7, काला नमक - 1 छोटी चम्मच, एक नींबू का रस, चीनी - 2 चम्मच, बर्फ - 5 से 6 टुकड़े, छननी - बीज अलग करने के लिए |

सामग्री

Watermelon Juice बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को से धो ले फिर तरबूज के छिलके निकालकर तरबूज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले |

स्टेप 1

अब मिक्सी का जार ले उसमें तरबूज के टुकड़े डाल दे साथ में पुदीना के पत्ते डालकर मिक्सी को चलाते हुए अच्छे से पीस ले |

स्टेप 2

अच्छे से पिसने के बाद जूस को छननी की सहायता से एक बाउल में अच्छे से छान ले और बीजों को अलग कर दे |

स्टेप 3

अब जूस में काला नमक, नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | अब जूस को एक गिलास डालकर 2 से 3 टुकड़े बर्फ के डाल दे |

स्टेप 4

लीजिये तैयार है बनकर ठंडा ठंडा तरबूज का जूस सर्व करने के लिए | गर्मी में पिए ठंडा ठंडा Watermelon Juice और दिमाग् को रखे तरोताजा |

तपती गर्मी में पीजिये ठंडी ठंडी आम की लस्सी जानिए रेसिपी |

तपती गर्मी में पीजिये ठंडी ठंडी आम की लस्सी जानिए रेसिपी |