ऐसे बनाएं घर पर स्वादिष्ट वेज फ्राइड राइस

आज हम आपके लिए एक बहुत ही टेस्टी और लाजबाब रेसिपी लेकर आये है जिसका नाम है Veg Fried Rice |

वेज फ्राइड राइस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होते है | जिसे बच्चो से लेकर बड़े तक सभी बहुत पसंद करते है और बड़े की शौक से खाते है |

तो चलिए फिर बिना देर किये वेज फ्राइड राइस बनाना शुरू करते है |

बासमती चावल - 3 कप (उबले हुए) तेल - 3 बड़ा चम्मच हरी मिर्च - 2 (कटी) लहसुन - 4 से 5 कलियाँ (कटी) अदरक - 1 छोटा टुकड़ा कटा प्याज - 1 (कटा) गाजर - 1 (कटी) हरी शिमला मिर्च - 1 (कटी)

सामग्री

हरा प्याज - थोड़ा सा (कटा) बिन्स - 1 चम्मच (कटा) स्वीटकॉर्न - 2 चम्मच नमक स्वादानुसार ग्रीन चिल्ली सॉस - 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस - 1 चम्मच सोया सॉस - 2 चम्मच सिरका - 2 चम्मच

सामग्री

वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल के डालकर पर गर्म होने के लिए रख दें |

स्टेप 1

जब तेल गर्म हो जाये तब गर्म तेल में कटी हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर भुनें |

स्टेप 2

अब इसमें प्याज डाल कर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भुन लें |

स्टेप 3

जब प्याज ट्रांसपेरेंट हो जाये तब इसमें कटी सब्जियां और स्वीटकॉर्न मिला लें |

स्टेप 4

अब इसमें नमक डालकर इसे चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 5

2 मिनट के बाद इसमें सभी सॉस डालकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

स्टेप 6

फिर इसमें बासमती चावल डाल दें और चावल को अच्छे से सब्जियों के साथ मिला कर 1 से 2 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 7

टेस्टी वेज फ्राइड राइस बनकर तैयार है | वेज फ्राइड राइस को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर हरे प्याज से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें |

स्टेप 8

कड़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी