दोस्तों आपने उरद की दाल और चना की दाल को तो अलग अलग कई बार बनाकर खाई होगी | लेकिन उरद चने की दाल को मिलकर बनाने से ये दाल और भी स्वादिष्ट बनती है |

आज हम आपके साथ उरद चना दाल की एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी शेयर कर रहें है | तो आइये फिर जानते है उरद चने की दाल बनाने की विधि |

उरद की दाल - 1/2 कप, चना दाल - 1 कप, तेल - 3 चम्मच, जीरा - आधा चम्मच, प्याज - 1 ( कटी ), टमाटर - 2 ( कटी ), हरी मिर्च - 2 ( कटी ), अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हल्दी - आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, नमक, हरा धनिया

आवश्यक सामग्री

उरद चना की दाल बनाने के लिए उरद और चना दाल को साफ करके अच्छे से धो ले |

बनाने की विधि

अब दाल को कुकर में डालकर साथ ही इसमें तेल, हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी के डालकर 5 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकाएं |

बनाने की विधि

5 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे और ठंडा होने के बाद कुकर का ढक्कन खोले |

बनाने की विधि

अब दाल को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म करें |

बनाने की विधि

गर्म तेल में जीरा डालकर तड़काए | जीरा भूनने के बाद इसमें कटी प्याज डाल दे और प्याज को सुनहरा होने तक भुन ले |

बनाने की विधि

जब प्याज सुनहरा हो जाए तब इसमें कटी टमाटर डाल दे और टमाटर को कड़छी से चलाते हुए मुलायम होने तक भुन ले |

बनाने की विधि

 जब टमाटर अच्छे से गल जाये तब इसमें कटी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भुन ले |

बनाने की विधि

 अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च ओव्दर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पकाएं |

बनाने की विधि

 जब मसाला अच्छे से भुन जाये तब इसमें उबाली हुई उरद चना की दाल को डाल दे और अच्छे से मिला ले |

बनाने की विधि

 अब गैस की आंच को  मीडियम कर दे और मीडियम आंच पर दाल को 5 मिनट तक पकाएं |

बनाने की विधि

 5 मिनट के बाद दाल में कटी हरी धनिया डाल दे और गैस को बंद कर दे |

बनाने की विधि

तैयार है बनकर एकदम स्वादिष्ट व् मजेदार उरद चना की दाल | गरमागरम उरद दाल को रोटी और चावल के साथ सर्व करें |

बनाने की विधि