उपमा एक बहुत ही स्वादिष्ट व् पौष्टिक डिश है | उपमा रेसिपी को बनाना बहुत आसान है | आज मैं आपको उपमा की रेसिपी बता रहा हूँ |

उपमा को आप बिना किसी परेशानी के कुछ ही मिनटों में झटपट बना सकते है तो आइये बनाते है उपमा रेसिपी |

सूजी - 1 कटोरी, घी - 2 चम्मच, तेल - 2 चम्मच, राई - 1 छोटी चम्मच, करी पत्ता- 5,  चना दाल - 2 चम्मच, प्याज - 1, हरी शिमला मिर्च, 1, गाजर - 1, हरे मटर - आधी कटोरी, नमक, पानी

सामग्री

उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में घी डालकर गैस पर गर्म करे | गर्म घी में  सूजी को डाल दे और सूजी को चलाते हुए अच्छे से सुनहरी होने तक भुन ले |

स्टेप 1

अच्छे से भूनने के बाद सूजी को एक प्लेट में निकाल ले | उसी कड़ाई में मूंगफली के दाने डालकर भुन कर बाहर निकाल ले |

स्टेप 2

अब कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तब तेल में राई और करी पत्ता डालकर भुन ले |

स्टेप 3

अब इसमें चना की दाल डाल दे और इसे चलाते हुए दाल को सुनहरी होने तक भुन ले | जब दाल अच्छे से भुन जाये तब इसमें  हरी मिर्च, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरे मटर डाल दे |

स्टेप 4

अब सब्जियों को चलाते हुए 5 मिनट तक पका ले | 5 मिनट के बाद इसमें 2 गिलास पानी के डालकर  मिला दे और पकने दे |

स्टेप 5

जब पानी उबलने तले तब इसमें नमक और भुन सूजी डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले | अब इसे चलाते हुए 5 मिनट तक पकाए |

स्टेप 6

5 मिनट के बाद आप देखेंगे उपमा अच्छे से पककर गाढ़ा हो जायेगा | अब गैस को बंद कर दे |

स्टेप 7

तैयार है बनकर स्वादिष्ट उपमा | गर्मागर्म उपमा को प्लेट में निकालकर डालकर मूंगफली के दाने डालकर गार्निश करके सर्व करे |

स्टेप 8