इस तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आज मैं आपको घर पर स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने की रेसिपी बताऊंगा |

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पिने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होता है | जिसे हम इसे घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते है और वो भी कुछ ही मिनटों में |

तो चलिए फिर बिना देर किया स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को बनाना शुरू करते है |

स्ट्रॉबेरी - 10 से 12, दूध - 1 कप, चीनी - 2 चम्मच, वेनिला आइसक्रीम 2 चम्मच, बर्फ के टुकड़े

आवश्यक सामग्री

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर कपड़े से साफ़ कर ले | फिर स्ट्रॉबेरी को टुकड़ो में काट ;ले |

बनाने की विधि

अब एक मिक्सर का एक जार ले उसमें कटे स्ट्रॉबेरी के टुकड़े, दूध, चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें |

बनाने की विधि

अब इसमें वेनिला आइसक्रीम और 3 से 4 टुकड़े बर्फ के डालकर एक बार फिर से अच्छे से ब्लेंड कर लें |

बनाने की विधि

लिजिएं तैयार है बनकर हमारा एकदम स्वादिष्ट ठंडा ठंडा स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक |

बनाने की विधि

अब स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक सर्विंग गिलास में डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें और खुद भी पिए और इसका लुप्त उठाएं |

बनाने की विधि