आइसक्रीम चाहे कैसी भी हो खाने में बहुत टेस्टी होती है | आज हम आपको घर पर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने की विधि बतायेंगे |

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत आसान है तो चलिए बनाते है स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम |

फ्रेश स्ट्रॉबेरी - 200 ग्राम, फ्रेश गाढ़ी क्रीम - 1 कप, – कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप, चीनी - 1 चम्मच, स्ट्रॉबेरी एसेंस - 1/2 छोटी चम्मच

आवश्यक सामग्री

घर पर स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर टुकडो में काट ले फिर स्ट्रॉबेरी को मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस कर प्यूरी बना ले |

स्टेप 1

अब फ्रेश क्रीम को एक बाउल में डालकर हेण्ड मिक्सर की सहायता से क्रीम को 5 से 6 मिनट तक बीट कर ले |

स्टेप 2

क्रीम को बीट करने के बाद क्रीम थोड़ी थिक हो जाएगी अब क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, स्ट्रॉबेरी एसेंस और स्ट्रॉबेरी की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 3

अब क्रीम को फिर से 5 मिनट तक हैण्ड मिक्सर से बीट कर ले | अब क्रीम को एक कंटेनर में डालकर कंटेनर का ढक्कन बंद अब इसे आइसक्रीम को 12 घंटे तक फ्रिज में जमने के लिए रख दे |

स्टेप 4

12 घंटे के बाद आइसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकालकर कटोरी में डालकर ठंडी ठंडी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम सर्व करे |

स्टेप 5