शकरपारा रेसिपी

आज हम आपके एक बहुत ही पॉपुलर स्नैक की रेसिपी लेकर आये है जिसका नाम है शक्करपारा |

शक्करपारा जिसे आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते है |

तो चलिए फिर जानते है शक्करपारे बनाने की रेसिपी |

मैदा - 2 कप चीनी - 1/2 कप देसी घी - 1/3 कप इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच गुनगना पानी - 1/3 कप तेल या घी - शक्करपारे तलने के लिए

सामग्री

शक्करपारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी लें फिर उसमें चीनी देसी घी और इलायची पाउडर डालें |

स्टेप 1

अब इसे अच्छे से तब तक मिलाते रहे जब तक की चीनी पानी में अच्छे से घुल न जाएँ |

स्टेप 2

चीनी के पानी में घुलते ही इसमें थोड़ा थोड़ा करके मैदा मिलाएं |

स्टेप 3

जब डोह गाढ़ा हो जाये तब इसे हाथ से मिलाते हुए अच्छे से सॉफ्ट आटा गुंध लें |

स्टेप 4

जब आटा गुंध जाये तब आटे को ढककर 40 मिनट के लिए रख दें |

स्टेप 5

40 मिनट के बाद आटे को फिर से अच्छे से मसल ले और आटे को दो बड़ी लोइया बना लें |

स्टेप 6

अब एक लोई को ले और उसे रोटी की बेले, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इसे न मोटा बेले और न ही ज्यादा पतला बेले |

स्टेप 7

अब एक चाकू लें और शक्करपारे को अपने अपनी पसंद के आकार में काट लें |

स्टेप 8

अब कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें |

स्टेप 9

जब तेल मध्यम गर्म हो जाये तब शक्करपारे को गर्म तेल में डाल दें मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें |

स्टेप 10

जब शक्करपारे अच्छे से सुनहरे हो जाये तब शक्करपारे को एक प्लेट में निकाल लें | इसी तरह बारी के बचे हुए शक्करपारे को फ्राई कर लें |

स्टेप 11

लीजिये तैयार है बनकर स्वादिष्ट खस्ता और क्रिस्पी शक्करपारे |

स्टेप 12

कड़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी