सांबर दक्षिण भारत की एक बहुत ही फेमस डिश है पर इसे पुरे भारत बहुत पसंद किया जाता है | सांबर को अरहर की साल को कुछ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है |

आज मैं आपको सांबर रेसिपी बता रहा हूँ | सांबर को घर पर बनाना बहुत आसान है तो आइये फिर जानते है सांबर बनाने की रेसिपी |

अरहर की दाल - 1 कटोरी, फूलगोभी, गाजर, बिन्स, प्याज, टमाटर, इमली, अदरक, हरी मीर्च, तेल, राई, हिंग, सुखी लाल ,मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांबर मसाला, धनिया पाउडर, करी पत्ता, हरा धनिया, नमक, पानी

सामग्री

सांबर बनाने एक लिए सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छे से धो ले फिर दाल को एक प्रेशर कुकर में डाल दे अब इसमें 1 चम्मच नमक और 3 कटोरी पानी की डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे |

स्टेप 1

अब कुकर को गैस पर रख दे और इसे 3 सिटी आने तक पहने दे | 3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर का पेशर निकलने दे |

स्टेप 2

अब कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को अच्छे से मैश कर ले | अब सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर साफ़ कर ले और छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले |

स्टेप 3

अब सभी सब्जियों को एक पतीले में दाल दे और इसमें 1 गिलास पानी का डालकर पतीले को गैस की मीडियम आचं पर रख दे और 15 मिनट तक सब्जियों को उबाल ले |

स्टेप 4

15 मिनट के बाद आप देखेंगे सभी सब्जियां अच्छे से नर्म हो चुकी है अब गैस को बंद के दे | सांबर को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |

स्टेप 5

जब तेल गर्म हो जाये तब तेल में राई, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और हिंग डाल दे और राई को चटकने दे | अब इसमें प्याज दाल दे और प्याज को चलाते हुए भुन ले |

स्टेप 6

जब प्याज ब्राउन हो जाये तब इसमें कटी टमाटर डाल दे और नर्म होने तक भुन ले | अब इसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सांबर मसाला, इमली डालकर चलाते हुए 2 मिनट तक पका ले |

स्टेप 7

मसाला अच्छे से भुन चूका है अब इसमें उबली हुई अरहर की दाल और सब्जियों को डाल दे अब इसमें नमक और 3 गिलास पानी के डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 8

अब इसे 20 मिनट तक  मीडियम आंच पर पकने दे | इसे बीच बीच में कडछी से चलाते रखे | 20 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे | अब सांबर में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला ले |

स्टेप 9

तैयार हो चूका है बनकर स्वादिष्ट सांबर | गरमागरम सांबर को मेदू वड़ा के साथ सर्व करे |