रसमलाई एक बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब मिठाई है जिसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है |

रसमलाई को बच्चे हो या  बड़े सभी बहुत पसंद करते है मिठाई की दूकान से लेकर रसमलाई को आपने कई बार खाई होगी लेकिन आज में आको घर पर हलवाई जैसी रसमलाई बनाना सिखाऊंगा |

रसमलाई को घर पर बनाना बेहद ही आसान है तो आइये जानते है घर पर रसमलाई बनाने का तरीका |

दूध - 1 लीटर, 1 नींबू का रस, चीनी - 2 कप, पानी - 4 कप

रसगुल्ला बनाने के लिए

दूध - 1 लीटर, चीनी - 1/2 कप, इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, काजू - 5 (कटे ), बदाम - 5 ( कटे ), पिस्ता - 5 ( कटे )

रबड़ी बनाने के लिए

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले हमे रसगुल्ला बनाने है तो रसगुल्ला बनाने के लिए एक बर्तन में दूध डालकर  गैस पर उबलने के लिए रखे |

स्टेप 1 

जब दूध उबलने लगे तब गैस को स्लो कर दे और दूध में थोडा थोडा करके नींबू का रस डालकर चम्मच से चलाते रखे |

स्टेप 2

कुछ सेकेंडो के अंदर दूध अच्छे से फट जायेगा छेना और पानी अलग अलग हो जायेगा अब गैस को बंद कर दे |

स्टेप 3

अब एक सूजी कपड़ा ले उसे एक बाउल के ऊपर रखकर छेना को कपड़े में डाल दे | अव कपड़े को चारो कोनो से अच्छे से पकड़ कर छेना को निचोड़ ले जिसे छेना से पानी निकल जायेगा |

स्टेप 4

अब छेना में पानी डालकर छेना को अच्छे से धो ले और फिर अच्छे से निचोड़ ले | ऐसा करने से छेना में से नींबू का खट्टापन निकल जायेगा | अब छेना को कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिए लटका दे |

स्टेप 5

2 घंटे के बाद छेना को एक प्लेट में डालकर हथेली से अच्छे से नर्म होने तक  मसल मसल कर गुंध ले |

स्टेप 6

2 घंटे के बाद छेना को एक प्लेट में डालकर हथेली से अच्छे से नर्म होने तक  मसल मसल कर गुंध ले |

स्टेप 7

अब गुंधे हुए छेना की छोटी छोटी लोइया बना ले | अब एक लोई को हाथ में ले उसे गोल करके हथेली से हल्का सा दबाकर चपला करके प्लेट में रख दे |

स्टेप 8

ऐसे ही सभी लोइयो को बनाकर तैयार कर ले | अब एक कड़ाई में 2 कप चीनी और 4 कप पानी के डालकर गैस पर रख दे |

स्टेप 9

जैसे ही चीनी घुल जाये और चाचणी उबलने लगे  तब तैयार रसगुल्ला को चाशनी में डाल दे और इसे धकर 15 मिनट तक तेज आंच पर पकाए |

स्टेप 10

15 मिनट के बाद आप देखेंगे रसगुल्ला अच्छे से पककर फुल जायेगा अब इसे हल्के हाथों से दूसरी तरफ बदल दे और 6 से 7 मिनट तक पकाए |

स्टेप 11

अब गैस को बंद कर दे और चम्मच की मदद से रसगुल्ला को चाशनी से बाहर एक कटोरे में ठंडा होने के लिए निकाल दे |

स्टेप 12

अब रबड़ी बानने के लिए एक कड़ाई में दूध डालकर गैस पर उबाले | जब दूध उबल कर आधा रह जाये तब इसमें चीनी डाल दे |

स्टेप 13

अब इसमें रसगुल्ला, काजू बदाम पिस्ता डाल दे और इसे 5 मिनट तक पकने दे | 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे रसमलाई बनकर तैयार है अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

स्टेप 14

जब रसमलाई ठंडी हो जाये तब इसे एक बाउल में डालकर कते काजू बदाम पिस्ता से गार्निश करके ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे |

स्टेप 15

तैयार है बनाकर स्वादिष्ट रसमलाई | 3 घंटे के बाद रसमलाई को फ्रिज से निकालकर ठंडा ठंडा सर्व करे |

स्टेप 17