पूरी भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है कोई भी त्यौहार हो या फिर घर पर ख़ुशी का खास अवसर हम पुरियां जरुर बनाने है |

पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होती है आज मैं आपके लिए गेंहू के आटे की एकदम साधारण पूरी बनाने की रेसिपी लेकर आया हूँ |

पूरी को आप आलू की सब्जी, छोले या फिर किसी अन्य सब्जी के साथ सर्व कर सकते है | तो आइये पुरियां बनाना शुरू करते है |

गेंहू का आटा - 2 कटोरी, नमक - आधा चम्मच, तेल - 1 चम्मच, पानी, तेल पुरियां तलने के लिए

आवश्यक सामग्री 

पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में छननी से सहायता से आटे को छान ले | अब आटे में नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला ले |

बनाने की विधि

अब आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से अच्छी तरह से गुंध ले | इस बात का ध्यान रखे आटा ना  ज्यादा सख्त हो और ना ज्यादा मुलायम |

बनाने की विधि

गुंधे हुए आटे को 25 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दे | 30 मिनट के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |

बनाने की विधि

अब गुंधे हुए आटे की एक लोई ले उसे गोल करके चकले पर रखकर बेलन से पूरी को गोल बेल ले | पूरी बलते समय चकले पर हल्का सा तेल लगा ले |

बनाने की विधि

अब बेली हुई पूरी को गर्म तेल की कड़ाही में डाल दे | पूरी को दोनों तरह अच्छे से सुनहरी होने तक तल ले |

बनाने की विधि

जब पूरी दोनों तरह से अच्छे से तल जाएं तब पूरी को गर्म तेल से बाहर प्लेट में निकाल ले |

बनाने की विधि

इसी तरह सभी पुरियां बना ले | तैयार है बनकर फूली फूली एकदम स्वादिष्ट पूरी | गरमागरम पूरी को आलू की सब्जी, छोले के साथ सर्व करें |

बनाने की विधि