आलू करी एक बहुत ही स्वादिस्ट व् लजीजदार सब्जी है | जिसे सब लोग बड़े शौक से खाते है | आज मैं आपको एकदम आसान तरीके से आलू करी बनाना सिखाऊंगा |

आलू कीसब्जी को बनाना बहुत आसान है | तो आइये जानते है आलू करी बनाने का तरीका |

आलू - 1/2 किलोग्राम, प्याज - 1 ( बारीक़ कटी ) टमाटर की प्यूरी - 1 कटोरी, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च - 2 ( कटी ), बेसन - 1 चम्मच, तेल - 2 बड़े चम्मच,

आवश्यक सामग्री

जीरा - 1 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, गरम् मसाला - 1/2 छोटी चम्मच, हरा धनिया, नमक

आवश्यक मसाले

आलू करी बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से छिलके छिल ले फिर आलू को टुकड़ो में काट ले |

स्टेप 1

अब आलू को अच्छे से धो ले और एक बाउल में पानी डालकर इसमें आलू के टुकडो को डाल कर रख दे | ऐसा करने के आलू काला या लाल नहीं होगा |

स्टेप 2

अब एक पैन में 1 चम्मच तेल का गर्म करे | गर्म तेल में बेसन डालकर बेसन को चम्मच से चलाते हुए भुन ले |

स्टेप 3

अब प्रेशर कुकर में तेल डालकर गैस पर गर्म करे | गर्म तेल में जीरा डालकर चटकाएं |

स्टेप 4

अब इसमें कटी प्याज डाल दे और प्याज को कडछी से चलाते हुए सुनेहरा होने तक भुन ले |

स्टेप 5

अब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसे चलाते हुए 2 मिनट तक भुन ले |

स्टेप 6

अब कटे आलू को पानी से निकालकर कुकर में डाल दे साथ ही इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर इसे चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 7

5 मिनट के बाद टमाटर अच्छे से पक जायेंगे अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

स्टेप 8

लगभग 1 से 2 मिनट के बाद भुना बेसन और 1 गिलास पानी का डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे और मीडियम लो आंच पर 2 से 3 सिटी आने तक पकने दे |

स्टेप 9

3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे और प्रेशर निकने के बाद कुकारका ढक्कन खोले |

स्टेप 10

अब इसमें गर्म मसाला और धनिया डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले

स्टेप 11

तैयार है सर्व करने के लिए स्वादिष्ट आलू करी | गरमागरम आलू करी को रोटी, पूरी, नान, और चावल के साथ सर्व करे |

स्टेप 12

अगर आपको आलू करी की ये रेसिपी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करे और लजीजदार व्यंजनों की रेसिपीज के लिए क्लिक करे swadishtrecipes.in