पिज़्ज़ा एक बहुत ही स्वादिष्ट व् लजीजदार दिश है | यह एक विदेशी रेसिपी है जिसे भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है |

swadishtrecipes.in

आज हम आपको घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि बता रहे है | पिज़्ज़ा बनाना बहुत आसान है | आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर पर पिज़्ज़ा बना सकते है |

swadishtrecipes.in

सामग्री

बेस बनाने के लिए - मैदा - 1 कटोरी, चीनी - 1 छोटा चम्मच, यीस्ट - 1 छोटा चम्मच, तेल, नमक - स्वादानुसार

सामग्री

पिज़्ज़ा टॉपिंग्स के लिए - 1 टमाटर, 1 लाल शिमला मिर्च, 1 हरी शिमला मिर्च, 1 पिली शिमला मिर्च, मशरूम - कटी हुई, चीज - 1 कटोरी ( कद्दूकस हुआ ), पिज़्ज़ा सॉस, काली मिर्च पाउडर - 1 छोटी च, पिज़्ज़ा कटर

Step 1

पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आधा कटोरी गुनगुना पानी ले फिर उसमें एक छोटा चम्मच चीनी और एक छोटा चम्मच यीस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं | अब इसे ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दे | 

Step 2

5 मिनट के बाद अब इसमें 1 कटोरी मैदा और नमक डाल मिक्स करके हल्का सा तेल लगाकर एक सॉफ्ट डोह बनाकर तैयार कर ले | अब तैयार डोह को एयर टाईट डिब्बे में डालकर 2 घंटे के लिए  छोड़ दे |

Step 3

तय समय के बाद डोह को फिर से हल्का सा एक बार गुंध ले |  अब डोह का पेड़ा बना ले और उसे पिज़्ज़ा के आकार में बेल ले | अब एक बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा सुखा मैदा डाले फिर पिज़्ज़ा के बेस को ट्रे में रखे |

Step 4

अब एक फोर्क से बेस में छेद कर दे | अब पिज़्ज़ा सॉस को बेस के ऊपर डालकर अच्छे से पुरे पिज़्ज़ा पर फैला दे | अब इसके उपर अच्छे से चीज डाल दे फिर टमाटर, शिमला मिर्च और मशरूम रख कर लगा दे |

Step 5

अब उपर से थोडा सा चीज और डाल दे | अब बटर को पिज़्ज़ा के किनारों पर लगा दे | अब माइक्रोवेव को गर्म करे और पिज़्ज़ा को 30 मिनट तक बेक करे | तय समय के बाद पिज़्ज़ा को बाहर निकालकर 2 मिनट ले लिए छोड़ दे |

Step 6

अब पिज़्ज़ा को कटर से काटकर अपने परिवार में सर्व करे | बनकर तैयार है घर पर एकदम स्वादिष्ट व् मजेदार पिज़्ज़ा |

अगर आपको खाना खाना बहुत पसंद है और आप हर रोज खाने की नई नई रेसिपी खोज रखे है तो आप यहा पर विजेट करे

swadishtrecipes.in