फिरनी एक बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार स्वीट डिश है | जिसे बच्चे हो या बड़े सभी बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है |

आज मैं आपको फिरनी की  रेसिपी बता रहा हूँ | फिरनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे बनाना भी उतना ही आसान है आइये जानते है फिरनी बनाने की विधि |

चावल - 1 कटोरी, दूध - 1 लीटर, चीनी - 1 कप, इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच, काजू - 6, बादाम - 6, पिस्ता - 6, केसर - 6 से 7 धागे

आवश्यक सामग्री

फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ़ करके अच्छे से धो ले फिर चावल को पानी में भिगोकर 3 घंटे के लिए रख दे |

स्टेप 1

3 घंटे के बाद चावल में से सारे पानी को निकाल दे और चावल को दरदरा पीस ले |

स्टेप 2

अब एक भरी तले वाली कड़ाई में दूध डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे | जैसे ही दूध उबलने तब गैस की आंच को मीडियम लो कर दे |

स्टेप 3

अब दूध में दरदरे पिसे हुए चावल को डाल दे | अब इसे  गाढ़ा होने तक पकाएं | इस बात का ध्यान रखे की इसे बीच बीच में इसे चलाते रहे |

स्टेप 4

कुछ समय के बाद जब फिरनी पक कर गाढ़ी हो जाये तब इसमें चीनी, केसर, कटे काजू, बदाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डाल दे |

स्टेप 5

लगभग 5 मिनट पकने के बाद फिरनी बनकर तैयार है अब गैस को बंद कर दे | तैयार है बनकर स्वादिष्ट फिरनी |

स्टेप 6

अब फिरनी को सर्विंग बाउल में डालकर ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दे | कुछ समु के बाद फिरनी को फ्रिज से निकालकर ठंडा ठंडा सर्व करे |

स्टेप 7

आप फिरनी को गरमा गरम भी सर्व कर सकते है पर फिरनी को ठंडा खाने में  ये और भी स्वादिष्ट लगती है |

सुझाब