पाव भाजी एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार डिश है | जिसे सभी लोग बहुत पसद करते है | पाव भाजी को कई ताजी हरी सब्जियों से बनाया जाता है |

पाव भाजी महाराष्ट्र का बहुत ही  फेमस फ़ूड है | आज में आपको घर पर पाव भाजी बनाने के रेसिपी बताऊंगा | तो चलिए बनाते है पाव भाजी |

पाव - 6, प्याज - 1 कटोरी ( करी हुई ), फूलगोभी - 1 कटोरी ( कटी हुई ), हरी शिमला मिर्च - 1/2 कटोरी ( कटी ), आलू - 1 कटोरी ( कटी ), चुकंदर - 1/2 ककटोरी ( कटी ), टमाटर की प्यूरी - 1 कटोरी, मख्खन - 2 चम्मच, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, तेल

आवश्यक सामग्री

पाव भाजी बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गैस पर रख दे | अब गर्म तेल में प्याज डाल दे |

स्टेप 1 

प्याज को कडछी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भुन ले | जब प्याज प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुन ले |

स्टेप 2

अब इसमें कटी सब्जिया जैसी की फूलगोभी, शिमला मिर्च, गाजर, आलू, चुकंदर और हरी मिर्च डाल दे और इसे 20 से 25 मिनट तक पकने दे |

स्टेप 3

25 मिनट के बाद सब्जिया अच्छे से नर्म हो चुकी है | अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला नमक डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 4

अब सब्जियों को मैशर की मदद से अच्छे से मैश कर ले | अगर आपको लगे इसमें पानी डालने की जरुर है तो इसमें 2 चम्मच पानी के डालकर फिर से मैश कर ले |

स्टेप 5

अच्छे से मैश करने के बाद अब सीमे टमाटर की पूरी डाल दे और इसे अच्छे से मिक्स कर ले |अब इसे कुछ समय तक पकने दे |

स्टेप 6

10 मिनट के बाद भाजी अच्छे से पककर तैयार है अब इसमें 2 चम्मच मख्खन और कटा हरा धनिया डालकर मिला ले और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 7

अब पाव को चाकू की मदद से बीच में से काट ले इसे पूरा न काटे इसका एक किनारा छोड़ दे |

स्टेप 8

अब तवे को गैस पर गर्म करे और इसमें एक चम्मच मख्खन और 1 चम्मच भाजी डालकर इसमें पाव को रखकर सुनहरा होने तक सेक ले |

स्टेप 9

लीजिये तैयार है बनकर स्वादिष्ट गरमगरम पाव भाजी | पाव भाजी को सर्विंग प्लेट में डालकर कटे नींबू और प्याज के साथ सर्व करे |

स्टेप 10

पाव भाजी को आप कभी भी और किसी भी समय बनकर खा सकते है |

स्टेप 11

अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो तो इसे आपके दोस्तों और परिवार में शेयर करे और इसी तरह स्वादिष्ट व् मजेदार रेसिपी के लिए क्लिक करे swadishtrecipes.in