पनीर पिज़्ज़ा बनाने की आसान रेसिपी

By Sachin Sharma

Set, 03-Sep-2022

पिज़्ज़ा खाना सभी को बहुत पसंद होता है | अधिकतर लोग पिज़्ज़ा बाहर से खरीदकर खाते है |

लेकिन आज हम आपको घर पर पनीर पिज़्ज़ा बनाना सिखायेंगे |

पनीर पिज़्ज़ा को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए जानते है पनीर पिज़्ज़ा बनाने की परफेक्ट रेसिपी |

पिज़्ज़ा बेस मोजरेला चीज - 1/2 कप प्याज - 1/2  शिमला मिर्च - 1/2 हरी मिर्च - 2 पनीर - 100 ग्राम पिज़्ज़ा सॉस - 2 चम्मच टोमेटो सॉस - 2 चम्मच चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच ऑरिगैनो - 1/2 चम्मच नमक

सामग्री

पनीर पिज़्ज़ा बनाने के लिए पहले अवन को 250 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्री-हिट कर लीजिये |

स्टेप 1

अब पिज़्ज़ा बेस लीजिये उस पर टोमेटो सॉस और पिज़्ज़ा सॉस डालकर अच्छी तरह से फैला दीजिये |

स्टेप 2

इसके बाद पिज़्ज़ा बेस पर मोजरेला चीज अच्छी तरह से डाल दीजिये |

स्टेप 3

अब पिज़्ज़ा बेस पर कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च डाल दीजिये |

स्टेप 4

फिर इसके ऊपर पनीर के टुकड़े रखकर  चिल्ली फ्लेक्स, ऑरिगैनो और नमक छिड़क दीजिये |

स्टेप 5

अब पिज़्ज़ा को अवन में रख दीजिये और 250 डिग्री पर 10 मिनट तक बेक कीजिये |

स्टेप 6

तय समय के बाद अवन को अबंद कर दीजिये और पिज़्ज़ा को अवन से बाहर निकाल लीजिये |

स्टेप 7

लीजिये हमारा एकदम टेस्टी टेस्टी पनीर पिज़्ज़ा खाने के लिए तैयार है |