पालक पनीर खाने में बहुत स्वादिष्ट व्आ ज्म्जेदार होता है | ज हम आपके लिए पालक पनीर की रेसिपी लेकर आये है |

पालक पनीर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान होता है यह 30 से 35 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है | तो चलिए फिर जानते है पालक पनीर बनाने की विधि |

पालक - आधा किलो, पनीर - 250 ग्राम, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर की प्यूरी, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी,नमक, फ्रेश क्रीम, तेल - 3 च

सामग्री

पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ़ करके धो ले | फिर एक पतीले में 2 कप पानी के डालकर गैस पर रख दे |

Step 1

अब पालक को उस पानी में डालकर 5 मिनट तक उबाले | 5 मिनट के बाद पालक को पानी से बाहर निकाल कर मिक्चर में डाल के बारीक पीस ले

Step 2

अब एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें जीरा डाल कर भुने  | अब इसमें प्याज डालकर प्याज को चलाते हरे सुनहरा होने तक भुन ले |

Step 3

जब प्याज पककर सुनहरे हो जाये तब टमाटर की प्यूरी डाल दे और मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाए | अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक भुन ले |

Step 4

मसाले अच्छे से पक चुके है अब इसमें पालक का पेस्ट डाल दे और कड़छी से अच्छे से मिक्स कर ले | अब इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाए |

Step 5

3 मिनट के बाद अगर आपको लगे की इसमें पानी डालने की जरुरुत है तो इसमें आधा कप पानी का डालकर फिर से धकर 2 से 3 मिनट तक  पकाए |

Step 6

अब पालक अच्छे से पक चूका है अब इसमें पनीर के टुकड़े, कसूरी मेथी और क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | और इसे 2 मिनट तक पकाए |

Step 7

तय समय के बाद गैस को बंद कर दे | और पनीर को एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से क्रीम और कद्दूकस पनीर से गार्निश कर दे सर्व करने के लिए हमारी पालक पनीर की सब्जी तैयार है |

Step 8

अगर आप पालक पनीर की पूरी रेसिपी देखना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक कर क्लिक करके देख सकते है | इसके साथ साथ आपको वहां पर ढेर सारी रेसिपीज देखने को मिल जाएगी |