मूंगफली की चिक्की

सर्दियों के मौसम में मूंगफली और गुड़ की चिक्की को खूब पसंद किया जाता है

Swadishtrecipes.in

आज हम आपको घर पर मूंगफली और गुड़ की चिक्की बनाने की रेसिपी बता रहे है

Swadishtrecipes.in

मूंगफली की चिक्की को घर पर बनाना बहुत आसान है बस इसे बनाने का सही तरीका होना चाहिए 

Swadishtrecipes.in

सामग्री 

मूंगफली - 200gm, गुड़ - 250gm, देसी घी - 2 चम्मच, पानी - जरूरत के अनुसार

Step 1

एक पैन में मूंगफली के दाने डालकर 5 मिनट तक भुने | 5 मिनट के बार गैस बंद करके मूंगफली को एक प्लेट में निकाल ले और ठंडा होने दे 

Step 2

मूंगफली के दानों को हाथ से रगड़ कर छिलके निकाल दे | फिर एक पैन में घी डालकर गैस पर रखे | घी के पिघल जाने पर गुड़ डाल दे और चम्मच से चलाते रहे |

Step 3

जब गुड़ अच्छे से पिघल जाये तो गैस की आंच को धीमी कर दे और  5 मिनट तक चलाते हुए  पकाए | तय समय के बाद एक कटोरी में पानी ले और उसमे थोड़ा गुड़ डाले अगर गुड़ जम जाये तो गुड़ पक चूका है

Step 4

अब गुड़ में मूंगफली के डाले डाल दे और चम्मच से  मिलाते हुए 5 मिनट तक पकाए | अब जिस बर्तन ( परात ) में चिक्की सेट करनी है उसे घी लगाकर चिकना कर ले 

Step 5

5 मिनट के बाद गैस को बंद करके मूंगफली के मिश्रण को घी लगाये बर्तन में डालकर बेलन से पतला फैला दे और 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे

Step 6

20 मिनट के बाद चाक़ू से मूंगफली की चिक्की को अपने मन चाहे आकार में काट कर एक प्लेट में सख्त होने के लिए 3 से 4 घंटे के लिए रख दे

Step 7

तैयार है बनकर बहुत आसानी से घर एकदम स्वादिष्ट मूंगफली की चिक्की | अब इसे आप किसी डिब्बे में डालकर रख ले और जब जाने का मन हो तब खाए

इसी तरह स्वादिष्ट व् मजेदार रेसिपी के लिए विजिट करे 

swadishtrecipes.in