जैसे आप सभी जानते है हर ख़ुशी के मौके पर या त्यौहार पर मिठाई से महू मीठा किया जाता है मिठाई का नाम सुनते ही हमारा ख्याल सबसे पहले मोतीचूर के लड्डू कर जाता है |

मोतीचूर के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है आज में आपको घर हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू बनाना सिखाऊंगा | तो चलिए बनाते है मोतीचूर के लड्डू |

बेसन - 1 kg, घी - 1 kg, चीनी 1 kg, पीला फ़ूड कलर - 2 1/2 छोटी चम्मच, मगज - 2 बड़े चम्मच, काजू बदाम, पानी

आवश्यक सामग्री

मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिएसबसे पहले बेसन को छननी से छान कर एक बाउल में डाले | अब बेसन में पानी डालकर अच्छे से मिलाते हुए घोल बनाकर तैयार कर ले |

स्टेप 1 

अब एक कड़ाई में घी ता तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे | जब घी गर्म हो जाये तब छननी की मदद से बेसन के घोल की बूंदी बनाकर तैयार कर ले |

स्टेप 2

लड्डू के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पतीले में चीनी और पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रखे | जब चीनी अच्छे से घुल जाये और चाशनी उबलने लगे तब इसमें येलो फ़ूड कलर डालकर मिक्स कर दे |

स्टेप 3

अब चाशनी में तैयार बूंदी डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले और इसे 2 से 3 मिनट तक और पकने दे | 3 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे | 5 मिनट के बाद इसमें मगज डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 4

जब लड्डू का मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाये तब मिश्रण में से थोडा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोल गोल करके लड्डू का बना ले और प्लेट में रख दे इसी तरह सारे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर ले |

स्टेप 5

लीजिये तैयार है घर पर बनकर हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू | लड्डू को काजू बदाम से गार्निश करके अपने परिवार में या मेहमानों में सर्व करे |

जानिए, घर पर बेसन के लड्डू कैसे बनाते है |

जानिए, घर पर बेसन के लड्डू कैसे बनाते है |