मुंग की दाल और चना की दाल तो आपने कई बार बनाई होगी और खाई होगी | लेकिन आज मैं आपको मूंग चना दाल को मिलाकर कैसे बनाते है ये बताऊंगा |

मुंग चना दाल बहुत स्वादिष्ट होती है जिसे बनाना भी बहुत आसान है और तो आइये फिर बनाने है मूंग चना दाल |

मुंग दाल - 1/2 कप, चना दाल - 1/2 कप, तेल - 4 चम्मच, जीरा - 1 छोटी चम्मच, प्याज - 1, टमाटर - 2, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च - 2, हल्दी - 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच,गर्म मसाला - 1 छोटी चम्मच, नमक, हरा धनिया

आवश्यक सामग्री

मूंग चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल चना दाल को साफ़ करके 2 से 3 अच्छे से धो ले |

स्टेप 1

अब मूंग दाल और चना दाल को कुकर में डालकर 2 कप पानी के डाल दे साथ ही इसमें हल्दी, 2 चम्मच तेल के और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे |

स्टेप 2

अब कुकर को गैस पर रख दे और मीडियम को आंच पर 3 सिटी आने तक पकने दे | कुकर में 3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

स्टेप 3

प्याज और टमाटर को बारीक़ करके काट ले | अब दाल को तड़का लगाने के लिए कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे |

स्टेप 4

गर्म तेल में जीरा डालकर भुने | अब इसमें कटी प्याज डाले और प्याज को कडछी से चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भुन ले |

स्टेप 5

अब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से चलाते हुए 1 मिनट तक भुन ले |

स्टेप 6

किचन में यूज होने वाली किसी भी प्रकार की जरूरी चीजों को यहाँ से ऑनलाइन खरीद सकते है अच्छे व् सस्ते दामों पर |

अब इसमें कटे टमाटर डाल दे और टमाटर को कडछी से चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक भुन ले ताकि टमाटर अच्छे से गल जाये |

स्टेप 7

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दे | अब तडके में उबली मूंग चना दाल डाल दे और कड़छी से मिला ले |

स्टेप 8

अब दाल को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं | 5 मिनट के बाद दाल में गर्म मसाला और कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 9

तैयार है बनाकर एकदम स्वादिष्ट व् लाजबाब मूंग चना दाल | गरमा गरम मूंग चना दाल को सर्विंग बाउल में डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करे |

स्टेप 10