मैंगो शेक एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार ड्रिंक है जिसे बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी बहुत पसंद करते है |

गर्मी में मैंगो शेक पिने से दिमाग तरोताजा रहता है | मैंगो शेक बाजार में आसानी से मिल जाता है पर इसे बाजार के बजाये घर में आसानी से बनाकर पी सकते है |

मैंगो शेक को घर पर बनाना बहुत ही आसान है तो आइये जानते है मैंगो शेक बनाने का तरीका |

आम - 3 ( पके हुए ), दूध - 2 कप, चीनी - 1/2 कप, काजू बदाम - 6 से 7, मगज - 1 चम्मच, आइसक्रीम - 2 चम्मच, बर्फ - 4 से 5 टुकड़े

आवश्यक सामग्री

घर पर मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को 2 से 3 बार अच्छे से धो ले फिर आम के छिलके छीलकर आम के पल्प को काट ले और गुठली को अलग कर दे |

स्टेप 1

अब आम के पल्प को ब्लेंडर जार में डाल दे साथ में 2 कप दूध, मगज और चीनी डाल दे और अच्छे से ब्लेंड कर ले |

स्टेप 2

जब मैंगो शेक अच्छे से बन जाये तब इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दे |

स्टेप 3

मैंगो शेक को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आइसक्रीम डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 4

अब काजू बदाम को चाकू की मदद से बारीक़ बारीक़ काट ले |

स्टेप 5

अब मेंगो शेक को सर्विंग गिलास में डाल दे और उपर से कटे काजू बदाम से गार्निश करे |

स्टेप 6

तैयार है बनकर ठंडा ठंडा मैंगो शेक सर्व करने के लिए | गर्मी के मौसम में आप हर रोज मैंगो शेक बनाकर पी सकते है |

स्टेप 7

मैंगो शेक की रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करे और इसी तरह टेस्टी व्यंजनों की रेसिपी के लिए क्लिक करे swadishtrecipes.in