गर्मियों के दिनों में ठंडी ठंडी चीजे खाने पिने का मन करता है और इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए आज में आपके लिए Mango Lassi Recipe लेकर आया हूँ |

मैंगो लस्सी पिने में बहुत स्वादिष्ट होती है | मंगो लस्सी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है तो बनाते है फिर मैंगो लस्सी |

दही - 2 कटोरी, आम - 2, चीनी - 4 चम्मच, काजू - 4 से 5, बदाम - 4 से 5, बर्फ के टुकड़े 4 से 5

आवश्यक सामग्री

Mango Lassi Recipe बनाने के लिए सबसे पहले आम को1 से 2 बार अच्छे से धो लेफिर आम के छिलके छीलकर कर पल्प को काट ले और गुठली को अलग कर दे |

स्टेप 1

पल्प को चाक़ू की मदद से छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले | अब ताजे दही को एक बाउल में डाले साथ में 2 चम्मच पानी के डालकर दही को अच्छे से फेंट ले |

स्टेप 2

अब मिक्सी का जार ले उसमे आम के पल्प, दही, चीनी काजू बदाम और बर्फ डालकर जार का ढक्कन बंद कर ले और इसे मिक्सी में अच्छे से घुमा ले |

स्टेप 3

लीजिये बनकर तैयार है एकदम ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी | अब लस्सी को सर्विंग गिलास डालकर ठंडा ठंडा सर्व करे |

स्टेप 4

Mango Lassi बनाते समय आप इसमें आपके टेस्ट के मुताबिक मीठा यानि चीनी कम या ज्यादा डाल सकते है | आप इसमें सूखे मेवे नहीं डालना चाहते है तो न डाले ये ऑप्शन है |

सुझाब

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए घर पर बनाये बनाना शेक, जानिए रेसिपी

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए घर पर बनाये बनाना शेक, जानिए रेसिपी

Click Here