लोबिया दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है ये एक ऐसी दाल है जिसे हर कोई पसंद करता है | लोबिया को रोंगी की दाल भी कहते है |

आज हम आपके साथ लोबिया दाल की सब्जी की रेसिपी शेयर करेंगे | तो आइये फिर बिना देर किया लोबिया की दाल बनाना शुरू करते है |

लोबिया - 1 कटोरी, प्याज - 1 ( बारीक़ कटा ), टमाटर - 2 ( बारीक़ कटे ), अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च - 2, तेल - 3 चम्मच, जीरा - आधा चम्मच, हल्दी पाउडर - आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, गर्म मसाला - आधा चम्मच, नमक, हरा धनिया

आवश्यक सामग्री

लोबिया की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया की दाल रातभर पानी में भिगोकर रख दे |

बनाने की विधि

रातभर पानी में दाल को भिगोये रखने से दाल सुबह तक अच्छे से फुल जाएगी | अब लोबिया में से पानी को निकाल दे और लोबिया को अच्छे से धो ले |

बनाने की विधि

अब लोबिया को कुकर में डालकर साथ में 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच नमक, हल्दी और 3 कप पानी के डालकर 3 से 4 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकाएं |

बनाने की विधि

4 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने के बाद खोले | लोबिया की दाल उबल कर तैयार है |

बनाने की विधि

अब लोनिया को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे जैसेही तेल गर्म हो जाये तेल में जीरा डाल दे |

बनाने की विधि

जब जीरा चटकने लगे तब इसमें प्याज डाल दे और प्याज को सुनहरा ब्राउन होने तक भुन ले |

बनाने की विधि

जब प्याज ब्राउन हो जाए तब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसे चलाते हुए लगभग 1 मिनट तक भुन ले |

बनाने की विधि

अब इसमें कटे हुए रटमाटर डाल दे टमाटर को कड़छी से चलाते हुए नर्म होने तक पका ले | जब टमाटर गलने लगे तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दे और इसे मिलाते हुए पकाएं |

बनाने की विधि

लगभग 2 से 3 मिनट के बाद जब मसाला जब अच्छे से पक जाएं तब इसमें उबाली हुई लोबिया की दाल को दाल दे और मिला ले | अब दाल को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं |

बनाने की विधि

तय समय के बाद गैस को बंद कर दे और दाल में गर्म मसाला और कटी हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला ले |

बनाने की विधि

तैयार हो चुकी है बनाकर स्वादिष्ट लोबिया की दाल | गरमागरम दाल को सर्विंग कटोरी में डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करे |

बनाने की विधि