लसोड़ा की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होती है | लसोड़ा एक सीजनल सब्जी है जो गर्मियों के मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाती है |

आज में आपके लिए  लसोड़ा की सब्जी की रेसिपी लेकर आया हूँ | लसोड़े की सब्जी का स्वाद खट्टा मीठा होता है तो आये फिर बनाते है लसोड़ा की सब्जी |

लसोड़ा - आधा किलोग्राम,  प्याज - 1 ( कटी ), तेल - 4 बड़े चम्मच, जीरा - 1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, आमचूर पाउडर - 1 चम्मच, चीनी - 1 चम्मच, नमक

आवश्यक सामग्री 

लसोड़ा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सभी लसोड़े के ऊपर के डंठल को निकाल दे फिर लसोड़ा को अच्छे से धो ले |

विधि

फिर लसोड़ा को एक बर्तन में डालकर इसमें 2 कप पानी के डाल दे | अब बर्तन को ढक्कन से ढककर गैस रख दे और लसोड़ा को 15 मिनट तक मीडियम आंच पर उबाल ले |

विधि 

15 मिनट के बाद चेक करे लसोड़े अच्छे से गल चुके है या नहीं | अगर अच्छे से गल चुके है तो गैस को बंद कर दे |

विधि 

अब को पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

विधि

जब लसोड़े अच्छे से ठंडे हो जाये तब चाकू की मदद से लसोड़ा को काट कर बीच को बाहर निकाल दे |

विधि

अब सब्जी को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रखे |

विधि

जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें जीरा डाल कर भुने | जीरा भूनने के बाद इसमें कटी प्याज डाल कर भुने |

विधि

जब प्याज हल्का लाल रंग का हो जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दे और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

विधि

जब प्याज हल्का लाल रंग का हो जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल दे और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

विधि

जब मसाला अच्छे से भुन जाएं तब इसमें उबले हुए लसोड़े डालकर साथ में चीनी आमचूर पाउडर और नमक डाल दे और इसे अच्छे से मिलाए |

विधि

अब सब्जी को धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं | तय समय के बाद गैस को बंद कर दे | तैयार है बनकर खट्टी मीठी लसोड़े की सब्जी सर्व करने के लिए |

विधि