काजू कतली भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में एक है | जब भी घर पर कोई त्यौहार होता है तो इसे हम बाजार से मंगवाते है |

आज हम आपको घर पर हलवाई जैसी काजू कतली बर्फी बनाने के रेसिपी बता रहे है | इसे बनाना बहुत आसान है |

काजू - 200 ग्राम, मिल्क पाउडर - 70 ग्राम, चीनी - 150 ग्राम, देसी घी - 1 चम्मच, इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच, पानी - 1/3 कप

सामग्री

काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से बारीक पीस ले | ताकि इसमें गुठलियाँ न रह जाये |

Srep 1

अब काजू क्र पाउडर में मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | एक कड़ाई में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखे |

Srep 2

जब चाशनी उबलने लगे तब इसमें  काजू पाउडर को डाल दे और अच्छे  से चलाते हुए मिलाए और पकाए |

Srep 3

अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर ले | अब काजू के पेस्ट को 10 मिनट तक धीमी आच पर पकाए |

Srep 4

अब एक थाली में घी लगाकर चिकना कर ले | अब तैयार काजू के पेस्ट को थाली में डालकर मसलते हुए बड़ी लोई बना ले |

Srep 5

अब लोई को आधा मोटा रोटी के जैसा बेले | फिर उसपर थोडा सा घी लगा दे | अब इस पर चांदी का वर्क लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दे |

Srep 6

तय समय के बाद काजू कतली को  चाकू से मन चाहे आकार में काट ले | स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है आप भी खाए और परिवार को भी खिलाए |

Srep 7

स्वादिष्ट व् लजीजदार पकवानों की रेसिपी के लिए विजेट करे 

swadishtrecipes.in