झाल मुरी कोलकाता की एक बहुत ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड हैं | झाल मुरी एक  स्वादिष्ट व् चटपटा स्नैक है | इसलिए आज हम आपके लिए झाल मुरी की रेसिपी लेकर आये है |

झाल मुरी को बनाना बहुत ही आसान है | जब भी आपका मन कुछ चटपटा खाने का करे तो आप झाल मुरी बना ले |

लाई यानि मुरमुरा - 3 कटोरी, प्याज - 1 कटी, टमाटर - 1 कटी, खीरा - 1/2 कटा, चना दाल नमकीन - 1/2 कटोरी, भुना काला चना - 1/2 कटोरी, भुनी मूंगफली - 1/2 कटोरी, भुजिया - 1/2 कटोरी

आवश्यक सामग्री

हरी मिर्च - 2, जीरा पाउडर - 1छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच, चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच, आमचूर - 1/2 चम्मच, तेल - 2 चम्मच, हरा धनिया, नमक

मसाला सामग्री

झाल मुरी बनाने के लिए सबसे पहले लाई यानि मुरमुरा को एक बड़े कटोरे में डाल ले फिर इसमें भुना काला चना और मूंगफली डाल दे |

स्टेप 1

अब इसमें भुना जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर और नमक  डाल दे और इसे अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 2

अब इसमें 2 चम्मच तेल, कटी प्याज, कटा टमाटर, कटी हरी मिर्चम खीरा डाल दे और इसे भी अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 3

अब इसमें भुजिया ओए हरा डालकर मिक्स कर ले तैयार है बनकर स्वादिष्ट व् मजेदार झाल मुरी सर्व करने के लिए |

स्टेप 4