घर पर बना बटर एकदम शुद्ध एवं स्वादिष्ट होता है | आज हम आपको घर पर बटर बनाने का आसान तरीका बता रहे है |

घर पर बटर बनाना बहुत आसान है | घर पर बनाये हुए मख्खन से आप देसी घी भी बना सकते है |

घर पर मख्खन बनाने के लिए बस आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा | इस स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर पर शुद्ध  बटर बना सकते है |

दूध को अच्छे से गर्म करके उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जब दूध ठंडा हो जाये तब दूध के ऊपर की मलाई को उठाकर एक बर्तन में डालकर फ्रिज में रख दे |

ऐसे ही कुछ दिनों तक दूध को गर्म करते हुए मलाई को जमा करते रहे |  जब मलाई 1 किलो के आस पास हो जाये |

तब मलाई को एक बर्तन के डालकर तापमान सहने योग्य गर्म करे | जब मलाई गर्म हो जाये तब गैस को बंद कर दे |

अब इसमें 2 चम्मच दही के डालकर अच्छे से मिक्स कर दे और इसे रातभर जमने के लिए गर्म स्थान पर रख दे |

सुबह तक अच्छे से दही जम कर तैयार हो जायेगा | अब इसमें 1 से 2 कप ठंडे पानी के डालकर मथनी से छल ले | आप इसे छाछ छलने वाली मशीन से भी छल सकते है |

कुछ देर मथने के बाद आप देखेंगे की इसमें से क्रीम और छाछ अलग होने लगेगी | कुछ समय के बाद मख्खन ऊपर तैरने लगेगा |

अब मख्खन को हाथों से एक कटोरी में निकाल ले | तैयार है घर पर शुद्ध बटर ( मख्खन ) बनकर |