ऐसे बनाएं टेस्टी गोली भाजी रेसिपी

Goli Bajji एक बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार स्नैक रेसिपी है जिसे खासतौर पर मंगलौर में बनाना जाता है |

गोली भाजी को मंगलौर बज्जी भी कहा जाता है | आज हम आपके लिए गोली भाजी की रेसिपी लेकर आये है |

गोली भाजी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए फिर बनाना शुरू करते है गोली भाजी रेसिपी |

मैदा - 1 कप चावल का आटा - 2 चम्मच छाछ - 1 कप हिंग - 1 चुटकी अदरक - 1 छोटा चम्मच (बारीक़ कटा हुआ) हरी मिर्च - 2 (बारीक़ कटी हुई) हरा धनिया - 1 चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)

सामग्री

करी पत्ता - 10 से 12 बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच नमक - स्वादानुसार पानी - आवश्यकता अनुसार तेल - तलने के लिए

सामग्री

स्वादिष्ट गोली भाजी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लीजिये फिर उसमें मैदा, चावल का आटा, बेकिंग सोडा, हिंग और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये |

स्टेप 1

इसके बाद इसमें छाछ डालकर हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं |

स्टेप 2

अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं | 

स्टेप 3

जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाये तब बैटर को ढक्कन से ढककर 4 घंटे के लिए रख दीजिये |

स्टेप 4

4 घंटे के बाद बैटर को एक बार फिर अच्छे से मिला लीजिये |

स्टेप 5

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गैस होने के लिए रख दीजिये |

स्टेप 6

जब तेल गर्म हो जाये तब अपने हाथ को पानी से भिगोये और नींबू के आकार जितना बैटर गर्म तेल में डालें |

स्टेप 7

गोली भाजी को हल्का हल्का हिलाते हुए मध्यम आंच पर डीप फ्राई करें |

स्टेप 8

जब गोली भाजी सुनहरा और क्रिस्पी हो जाये तब इन्हें बाहर एक प्लेट में निकाल लीजिये |

स्टेप 9

लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट और कुरकुरे गोली भाजी | टेस्टी टेस्टी और क्रिस्पी गोली भाजी को अपनी पसंद की कहानी के साथ सर्व करें |

स्टेप 10

कड़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी