एग करी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है नॉन वेज खाने वाले Egg Curry को बहुत पसंद करते है और इसे बड़े शौक से खाते है |

इलसिए आज हम आपके लिए एग करी की रेसिपी लेकर आये है अंडा करी को घर पर बनाना बहुत आसान है | तो आइये फिर बनाते है फिर एग करी |

अंडे - 6, प्याज - 2 कटी, टमाटर - 3 कटी, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, तेल, हरा धनिया, नमक, पानी

आवश्यक सामग्री

एग करी बनाने के लिए सबसे पहले अंडो को उबाल ले | जब अंडे उबल जाये तब गैस को बंद कर दे और इन्हें थोडा ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

स्टेप 1

जब अंडे ठंडे हो जाये तब इनके छिलके निकाल दे और चाकू की सहायता से सभी अंडे में कट लगा ले | एक कड़ाई में 1 चम्मच तेल का डालकर गैस पर गर्म करे |

स्टेप 2

गर्म तेल में 1/2 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दे और हल्का सा भुनकर इसमें अंडो को डालकर अच्छे से फ्राई कर ले |

स्टेप 3

जब अंडे अच्छे से फ्राई हो जाये तब इन्डे बाहर प्लेट में निकाल दे और उसी कड़ाई में 3 चम्मच तेल के डालकर गर्म करे | गर्म तेल में जीरा डाल दे और चटकने दे |

स्टेप 4

अब इसमें कटी प्याज डाल दे | प्याज को चलाते हुए अच्छे से सुनहरी होने तक भुन ले |जब प्याज अच्छे से पक जाये तब इसमें टमाटर डाल दे और टमाटर को अच्छे से चलाते हुए 3 से 4 तक पका ले |

स्टेप 5

तय समय के बाद आप देखेंगे टमाटर अच्छे से गल चुके है अब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसमें चलते हुए 2 मिनट तक भुन ले |

स्टेप 6

अब इसमें इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर भुन ले | मसाला अच्छे से पक चूका है अब इसमें फ्राई किये हुए अंडे डाल दे |

स्टेप 7

अब इसमें 2 गिलास पानी के डाल दे और कडछी से मिला के अब इसे ढक्कन से ढक दे और 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दे |

स्टेप 8

15 मिनट के बाद ढक्कन हटाये दे और इसमें गरम् मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 9

तैयार हो चुकी है बनकर स्वदिष्ट व् मजेदार एग करी इसे सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम रोटी के साथ सर्व करे |