ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होता है | आज मैं आपको ढोकला की रेसिपी बता रहा हूँ | सही लोग इसे बहुत पसंद करते है  |

ढोकला रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान ई तो आइये बनाते है ढोकला रेसिपी |

बेसन - 1 कटोरी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट - 1, हल्दी - आधी छोटी चम्मच, नींबू का रस - 1 चम्मच, – इनो फ्रूट सोल्ट - 1 चम्मच, दही 2 चम्मच, नमक

सामग्री 

तेल - 1 चम्मच, राई - 1 छोटी चम्मच, करी पत्ता - 5 से 6, हरी मिर्च - 2 से 3 लम्बाई में कटी हुई, चीनी - 1 चम्मच पानी - 1 कप

तड़के के लिए

ढोकला बनाने के लिए बेसन को एक बड़े कटोरे में डाले साथ ही इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 1

अब बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चम्मच से मिलते हुए पेस्ट बना ले | पेस्ट को न ज्यादा गाढ़ा न ज्यादा पतला करे |

स्टेप 2

पेस्ट को अच्छे से चलाते हुए मिलाये इसमें गुठलियाँ नहीं रहनी चाहिए | अब इसमें बेसन के पेस्ट में दही और नींबू का रस डालकर अच्छे से फेंटते हुए मिला ले |

स्टेप 3

अब पेस्ट को ढककर 30 मिनट के लिए बाजू रख दे | हम इसे कुकर में बनायेंगे तो कुकर में 2 गिलास पानी के डालकर कुकर को गर्म होने के लिए गैस पर रख दे |

स्टेप 4

30 मिनट के बाद पेस्ट में अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिला ले | ढोकले वाले बर्तन को तेल से चिकना कर ले |

स्टेप 5

अब पेस्ट में इनो फ्रूट सोल्ट डालकर 2 मिनट तक अच्छे से मिलाये | अब पेस्ट को बर्तन में डालकर हल्का सा हिला ले ताकि पेस्ट सेट हो जाये |

स्टेप 6

कुकर अच्छे से गर्म हो चूका है | अब कुकर में स्टेंड रखकर पेस्ट वाले बर्तन को कुकर में रख दे और कुकर की सिटी और रबड़ निकालकर ढक्कन बंद कर दे |

स्टेप 7

अब ढोकले को 35 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दे | 35 मिनट के बाद ढोकले को चेक करे की ढोकला पक चूका है या नही |

स्टेप 8

ढोकला पक चूका है तो गैस बंद कर दे ढोकला को कुकर से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे | ठंडा होने के बाद ढोकले को बर्तन से बाहर निकालकर चाकू से काट ले |

स्टेप 9

अब ढोकले के लिए तड़का तैयार कर लेते है | एक पैन में 1 चम्मच डालकर गर्म करे | गर्म तेल में राई करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भुन ले |

स्टेप 10

अब इसमें एक गिलास पानी का डालकर 1 चम्मच चीनी का दाल दे | जब चीनी घुल जाये और पानी में एक उबाल आ जाये तब गैस बंद कर दे |

स्टेप 11

अब तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर डाले और हरा धनिया से गार्निश करे तैयार है स्वादिष्ट ढोकला सर्व करने के लिए |

स्टेप 12