दाल मखनी एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार दाल है | वैसे तो ये एक पंजाबी दाल है पर इसे पुरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है |

आज मैं आपको घर पर रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी बनाने की रेसिपी बताऊंगा | तो चलिए फिर बिना देर किया दाल मखनी को बनाना शुरू करते है |

साबुत उड़द - 1 कप, राजमा - 1/2 कप, 2 प्याज, 3 टमाटर, 2 हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, घी - 2 चम्मच, मख्खन - 2 चम्मच, तेल - 1 बड़ा चम्मच, फ्रेश क्रीम - 4 बड़े चम्मच हरा धनिया ( कटा हुआ )

आवश्यक सामग्री

जीरा - 1/2 चम्मच हिंग - 2 चुटकीभर, हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच, गर्म मसाला - 1/2 चम्मच, स्वादानुसार नमक

आवश्यक मसाले

दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और राजमा को साफ़ करके रातभर पानी में भिगोकर रख दें |

बनाने की विधि

दुसरे दिन दाल में से सारे पानी को निकाल दे और दाल को अच्छे से धोकर कुकर में डाल दे | 

बनाने की विधि

अब इसमें 3 से 4 कप पानी स्वादानुसार नमक, 1 छोटी चम्मच हल्दी और 1 चम्मच तेल का डालकर 7 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकने दे |

बनाने की विधि

जब तक दाल पक रही है उतने समय में हम दाल का तड़का तैयार कर लेते है | अब एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच घी के डालकर गर्म करें |

बनाने की विधि

जब घी अच्छे से गर्म हो जाये तब इसमें जीरा और हिंग डाल दे | जब जीरा तडकने लगे तब इसमें कटी प्याज डाल दे प्याज को सुनहरी होने तक अच्छे से फ्राई कर ले |

बनाने की विधि

जब प्याज हल्के लाल रंग के हो जाए तब इसमें करी हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और इसे 2 मिनट तक भुन ले |

बनाने की विधि

2 मिनट के बाद अब इसमें कटी टमाटर डाल दे और टमाटर को तब तक चलाए हुए पकाएं जब तक टमाटर अच्छे से गल न जाएं |

बनाने की विधि

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाल दे और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

बनाने की विधि

कुकर में भी 7 सिटी आ चुकी है अब गैस को बंद कर दे और कुकर का पेशर निकाल दे | अब कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को कड़छी से अच्छे से चला ले |

बनाने की विधि

मसाला पककर तैयार है और तेल छोड़ने लगा है | अब इसमें उबली हुई दाल दाल दे और मिला दे |

बनाने की विधि

अगर दाल गाढ़ी है तो इसमें 1 कप गिलास गर्म पानी का दाल दे और इसे मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दे |

बनाने की विधि

5 से 7 मिनट के बाद दाल अच्छे से पक चुकी है अब इसमें चम्मच मख्खन और फ्रेश क्रीम डाल दे और अच्छे से मिल दे इसे 5 मिनट तक और पकने दे |

बनाने की विधि

तय समय के बाद अब दाल में गर्म मसाला और करा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला दे और गैस को बंद कर दे | तैयार है हमारी स्वादिष्ट दाल मखनी |

बनाने की विधि

अब दाल को सर्विंग बाउल में डाल दे और दाल को  मख्खन और क्रीम गार्निश करके रोटी, परांठे और चावल के साथ सर्व करें |

बनाने की विधि