दही वड़ा भारत की एक बहुत ही फेमस डिश है | इसे सभी लोग बहुत पसदं करते है |  दही वड़ा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है |

आज मैं आपको घर पर एकदम सिंपल तरीके से दही वड़ा बनाना सिखाऊंगा | दही वड़ा को बनाना बहुत आसान है |

जब भी आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप तो आप झटपट इस तरीके से दही वड़ा बना सकते है तो चलिए फिर बनाने है दही वड़ा |

उरद की दाल - 1 कप, हिंग - 2 चुटकी, नमक, दही - 2 कप, पुदीना - 2 चम्मच, हरा धनिया - 2 चम्मच, हरी मिर्च - 2, भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, चाट मसाला - 1 चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, तेल

आवश्यक सामग्री

दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उरद की दाल को 2 से 3 बार अच्छे से धो ले फिर दाल को रातभर पानी में भिगोकर रख दे |

स्टेप 1

अब दाल में से सारे पानी को निकाल दे और दाल को मिक्सर जार्मे डालकर अच्छे से पीस ले |

स्टेप 2

अच्छे से पिसने के बाद दाल को एक बाउल में निकाल ले | अब पीसी हुई दाल में हिंग, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 3

वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है | अब कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | गर्म तेल में हाथ से थोड़े थोड़े मिश्रण को तेल में डाल दे |

स्टेप 4

वड़ो को अच्छे से सुनहरा होने तक तल ले | जब वड़े अच्छे से फ्राई को जाये तब वड़ो प्लेट में निकाल ले और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 5

अब हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को अच्छे से धो ले फिर इन्हें ब्लेंडर जार में डालकर अच्छे से पीस ले |

स्टेप 6

अब दही को एक बड़े कटोरे में डालकर इसमें 2 चम्मच पानी के डाले | अब दही को अच्छी तरह से फैट ले | अब दही में पिसा धनिया पाउ पुदीना डाल कर मिला ले |

स्टेप 7

अब दही में भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला ले |

स्टेप 8

वड़ो को स्पंजी बनाने के लिए वड़ो को गर्म पानी में डालकर पानी से निकालकर अच्छे से निचोड़ कर दही में डाल दे |

स्टेप 9

वड़ो को दही के साथ अच्छे से मिला ले | तैयार है बनकर एकदम सिंपल तरीके से चटपटे स्वादिष्ट दही वड़े सर्व करने के लिए |

स्टेप 10