गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को बहुत पसंद है आज मैं आपके लिए कॉफ़ी आइसक्रीम की रेसिपी लेकर आये हूँ |

कॉफ़ी आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत आसान है और आइसक्रीम घर पर बनी हो तो क्या ही बात है तो चलिए बनाते है कॉफ़ी आइसक्रीम |

फ्रेश क्रीम - 1 कप, कंडेंस मिल्क - 1/2 कप, कोको पाउडर - 1 छोटी चम्मच, कॉफ़ी पाउडर - 1 चम्मच, चोको चिप - 3 चम्मच

सामग्री

कॉफ़ी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश क्रीम को 30 मिनट के लिए फ्रीजर में अच्छे से ठंडी होने के लिए रख दे |

स्टेप 1

अब कंडेंस मिल्क को एक कटोरी में डाले फिर कंडेंस मिल्क में कोको पाउडर और कॉफ़ी पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले |

स्टेप 2

अब ठंडी फ्रेश क्रीम को एक  बाउल में डालकर हैण्ड मिक्सर से 2 से 3 मिनट तक क्रीम को अच्छे से बीट कर ले |

स्टेप 3

अगर आपके पास हैण्ड मिक्सर या इलेक्ट्रॉनिक बीटर नहीं है तो आप से यहाँ से खरीद सकते है |

3 मिनट के बाद आप देखेंगे क्रीम गाढ़ी को जाएगी और फुल जाएगी अब इसमें कंडेंस मिल्क और कॉफ़ी पाउडर के मिश्रण को डाल दे |

स्टेप 4

अब इसे अच्छे से मिलाकर फिर से हैण्ड मिक्सर से 2 से 3 मिनट तक अच्छे से बीट कर ले | 3 मिनट तक बीट करने के बाद क्रीम अच्छे से फुल जाएगी |

स्टेप 5

क्रीम अच्छे से बीट हो चुकी है अब क्रीम को एक एयर टाईट कंटेनर में डाल दे और कंटेनर को हिलाए ताकि क्रीम सेट हो जाये |

स्टेप 6

अब क्रीम के ऊपर चोको चिप डाल दे और कंटेनर का ढक्कन बंद कर दे और आइसक्रीम10 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दे |

स्टेप 7

10 घंटे के बाद कॉफ़ी आइसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकाले और एक कटोरी में डालकर ठंडी ठंडी कॉफ़ी आइसक्रीम को सर्व करे |

स्टेप 8