काबुली चना यानि छोले की सब्जी को खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | जिसे पुरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है |

आज मैं आपके लिए छोले की रेसिपी लेकर आया हूँ | जिसे बनाना बहुत आसान है जब भी आपके घर पर मेहमान आये तो आप इस तरीके से छोले बनाकर उन्हें   परोस सकते है | वो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे |

छोले को आप पूरी, नान, रोटी और भटूरे के साथ सर्व कर सकते है तो आइये फिर बनाते है पंजाबी छोले |

सफेद चना - 1 कप, 2 प्याज, टमाटर - 4, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च - 2, तेल - 2 बड़े चम्मच, जीरा - 1 छोटी चम्मच, हल्दी - 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, गर्म मसाला - 1 छोटी चम्मच, नमक, हरा धनिया

आवश्यक सामग्री

छोले बनाने के लिए सबसे पहले सफेद चना को अच्छे से धो ले फिर चना को पानी में भिगोकर रात भर क लिए रख दे |

स्टेप 1

रातभर पानी में भिगोये रखने के बाद सुबह तक छोले अच्छे से फुल जायेंगे | अब चना को पानी से अलग कर दे |

स्टेप 2

अब चना को कुकर में डाले साथ ही इसमें 3 कप पानी, नमक, हल्दी और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे | 

स्टेप 3

अब कुकर को गैस पर रख दे और मीडियम लो आंच पर 4 सिटी आने तक चना को उबाल ले | 4 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

स्टेप 4

छोले उबल कर तैयार है अब तड़का लगाने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | गर्म तेल में जीरा डालकर भुन ले |

स्टेप 5

अब अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और कड़छी से चलाते हुए भुने | 1 मिनट के बाद अब इसमें कटी प्याज डाल दे |

स्टेप 6

जब प्याज पककर अच्छे से सुनहरे हो गये है अब इसमें कटी टमाटर डाल दे और टमाटर को कडछी से चलाते हुए अच्छे से नर्म होने तक पकाएं |

स्टेप 7

अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल दे और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

स्टेप 8

लगभग 1 से 2 मिनट के बाद मसाला अच्छे से पक चूका है अब इसमें उबले छोले या चना डालकर 3 कप पानी के डाल दे ( ग्रेवी गाढ़ी या पतली बनाने के लिए पानी अपने हिसाब से डाले )

स्टेप 9

अब इसे ढक्कन से ढककर धीमी आचं पर 15 मिनट तक पकाएं | तय समय के बाद इसमें गर्म मसाला और कटा हरा धनिया डालकर मिला ले और गैस को बंद कर दे |

स्टेप 10

तैयार है बनकर छोले की सब्जी | गरमा गरम् छोले की सब्जी को सर्विंग बाउल में डालकर रोटी, पूरी, और नान के साथ सर्व करे |

स्टेप 11