चॉकलेट खाना और चॉकलेट से बनी चीजे खाना बच्चे हो या बड़े सभी बहुत पसंद करते है | आज मैं आपको घर पर एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की रेसिपी बता रहा हूँ |

चॉकलेट चिप कुकीज को घर पर बनाना आसान है | इस रेसिपी को फॉलो करके आप भी आसानी से घर पर चॉकलेट सिप कुकीज बना सकते है | तो बनाते है चॉकलेट चिप कुकीज |

मैदा - 2 कप, चॉकलेट चिप, मख्खन, ब्राउन शुगर, चीनी, दूध, बेकिंग पाउडर, चॉकलेट एसेंस

आवश्यक सामग्री

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर को छननी से छान ले |

स्टेप 1

अब एक दुसरे बाउल में मख्खन, ब्राउन शुगर और चीनी पाउडर डालकर मिलाते हुए अच्छे से फैंट ले |

स्टेप 2

मख्खन और शुगर के मिश्रण को मैंदा में डाल दे फिर इसमें चॉकलेट चिप और चॉकलेट एसेंस डाल दे |

स्टेप 3

अब इसमें थोडा थोडा दूध डालकर अच्छे से मिलाते हुए आटे की तरह गुंध ले |

स्टेप 4

अब इस मिश्रण को छोटी छोटी लोइया बना ले | अब एक लोई को हाथ में ले उसे गोल करके हथेली से दबाकर चपका कर ले और इसे पर 4 चॉकलेट चिप रखकर हल्का सा दबा दे |

स्टेप 5

इसी तरह सभी लोइयो की कुकीज बनाकर तैयार कर ले | अब कुकीज को बेक करने के लिए बेकिंग ट्रे को घी से ग्रीस कर ले |

स्टेप 6

अब कुकीज को बेकिंग ट्रे में रखकर ट्रे को अवन में रख दे और 25 मिनट तक बेक कर ले |

स्टेप 7

25 मिनट के बाद बेकिंग ट्रे को अवन से बाहर निकाले और कुकीज को ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

स्टेप 8

तैयार है बनकर एकदम टेस्टी व् मजेदार एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज | ठंडा होने के बाद कुकीज को एयर टाईट कंटेनर में भरकर रख ले |

स्टेप 9

जब भी आपके घर मेहमान आये तो उनके लिए छाए के साथ घर में बने चॉकलेट चिप कुकीज सर्व करे |

स्टेप 10