Chicken Burger: घर पर बनाएं स्वदिष्ट चिकन बर्गर ये है आसान रेसिपी 

By: Sachin Sharma

Tue, 06-Sep-2022

आज मैं आपके साथ एक बहुत ही मजेदार रेसिपी शेयर कर रहा हूँ | जिसका नाम है चिकन बर्गर |

Chicken Burger को बनाने में बहुत ही कम सामग्री का प्रयोग होता है | चिकन बर्गर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और होता है |

तो चलिए फिर जानते है घर पर चिकन बर्गर बनाने की रेसिपी |

बर्गर बन - 2 चिकन कीमा - 200 ग्राम अंडा - 1 कार्न फ्लोर - 3 चम्मच प्याज - 1 टमाटर - 1 लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच धनिया पाउडर - 1 चम्मच

सामग्री

गरम मसाला - 1/2 चम्मच नमक - स्वादानुसार चिल्ली, टोमेटो सॉस - जरूरत के अनुसार म्योनीज - जरूरत के अनुसार तेल

सामग्री

चिकन बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले बाउल लें | उसमें चिकन, कार्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और अंडा डाल दें |

स्टेप 1

अब सभी मसालों, अंडा और चिकन को अच्छी तरह मिला लें |

स्टेप 2

इसके बाद इसकी 2 टिक्की बना लें |

स्टेप 3

अब एक पैन में तेल गर्म करें करके चिकन टिक्की को मीडियम लो आंच पर 10 मिनट तक फ्राई करें |

स्टेप 4

जब टिक्की अच्छे से फ्राई हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल लें |

स्टेप 5

तो चलिए अब बर्गर बनाना शुरू करते है तो इसके लिए बन को बीच में से काट लें |

स्टेप 6

अब तवे पर 1 चम्मच तेल का डालकर काटे हुए बन को सेक लें | अब सबसे पहले बन पर टोमेटो सॉस और चिल्ली सॉस लगा लें |

स्टेप 7

फिर इसके ऊपर जरूरत के अनुसार मोयोनेज़, कटा टमाटर और प्याज रख दें अब इसके ऊपर चिकन टिक्की रखकर फिर से इसके ऊपर टमाटर और प्याज रख दें |

स्टेप 8

अब बन के दुसरे भाग पर फिर से टोमेटो सॉस, चिल्ली और मोयोनेज़ लगाकर बर्गर के ऊपर रख दें | लीजिये बनकर तैयार स्वादिष्ट चिकन बर्गर |

स्टेप 9