बटर चिकन एक बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब डिश है | जिसे नॉन वेज के शौकीन बहुत पसंद करते है और इसे बड़े शौक से खाते है |

आज मैं आपको ढाबे जैसे बटर चिकन घर पर बनाना सिखाऊंगा | तो आइये फिर बनाते है बटर चिकन |

चिकन - 1/2 किलोग्राम ( बोनेलेस ), दही - 2 चम्मच, प्याज - 2 ( बारीक़ कटी ), टमाटर - 4 (कटे ), मख्खन - 1 कप, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, हरी मिर्च -2 ( कटी ), हरा धनिया, तेल

आवश्यक सामग्री

हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच, गर्म मसाला - 1 चम्मच, कसूरी मेथी - 1 चम्मच, नमक - स्वादानुसार

आवश्यक मसाले

चिकन को अच्छे से धोकर एक बाउल में डाले फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, दही और नमक डाले |

स्टेप 1

अब चिकन को दही और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करके ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दे |

स्टेप 2

अब एक कड़ाई में 2 चम्मच मख्खन के डालकर गर्म करे | गर्म मख्खन में अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का सा भुन ले |

स्टेप 3

अब इसमें कटे टमाटर डाल दे | टमाटर को हमे ज्यादा नहीं पकाना है | इसे कडछी से चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पका ले |

स्टेप 4

अब गैस को बंद कर ले और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे | ठंडा होने के बाद टमाटर प्याज को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से पीस ले |

स्टेप 5

चिकन को मसालों में लपेटे 15 मिनट हो गये है | अब एक पैन में मख्खन डालकर गर्म करे | इसमें चिकन के पीस को डालकर फ्राई कर ले और प्लेट मी निकाल ले |

स्टेप 6

एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | गर्म तेल में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर भुने |

स्टेप 7

अब इसमें प्याज और टमाटर के पेस्ट को डाल दे  और इसे कड़छी से चलाते हुए भुने |

स्टेप 8

इसे अच्छे से भूनने में लगभग 8 से 9 मिनट का समय लगेगा | इसमें कटी हरी मिर्च डाल दे |

स्टेप 9

मसाला अच्छे से भुन चूका है अब इसमें फ्राई चिकन डालकर 1 गिलास पानी का डाल दे और इसे ढक्कन से ढककर मीडियम लो आंच पर 15 मिनट तक पकाएं | 

स्टेप 10

15 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और इसमें कसूरी मेथी, क्रीम और कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले |

स्टेप 11

तैयार है स्वादिष्ट व् लजीजदार बटर चिकन | गरमगरम बटर चिकन को सर्विं कटोरी में डालकर हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करके रोटी के साथ सर्व करे |

स्टेप 12