बेसन की बर्फी भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है जिसे लाखों लोग मीठे में खाना बहुत पसंद करते है | अपने भी कभी न भी इसे जरुर खाया होगा |

swadishtrecipes.in

आज हम आपको घर पर बेसन की बर्फी बनाने का सबसे आसान तरीका बता रहे है | किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर पर आप इसे बनाकर मुहं मीठा कर सकते है |

swadishtrecipes.in

बेसन की बर्फी को घर पर बनाना बहुत आसान है तो आइये फिर जानते बेसन की बर्फी बनाने की विधि |

swadishtrecipes.in

बेसन - 2 कटोरी, देसी घी - 1 कटोरी, चीनी - 1 कटोरी ( पीसी हुई ), इलाइची पाउडर - 1 छोटा चम्मच, बादाम और पिस्ता - आधी कटोरी ( कटे हुए )

सामग्री

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में देसी घी डालकर गर्म होने के लिए रखे | घी गर्म हो जाये तब इसमें बेसन डालकर चम्मच से चलाते हुए बेसन को भुन ले |

Step 1

कुछ देर भूनने के बाद बेसन घी छोड़ना शुरू कर देगा और गोल्डन ब्राउन कलर का हो जायेगा | तब इसमें इलायची पाउडर और थोड़े से कटे हुए बादाम पिस्ता डालकर मिक्स कर ले |

Step 2

अब बेसन में चीनी डाल दे और 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाए  | 7 मिनट के बाद चीनी अच्छे से गुल जाएगी अब गैस को बंद कर दे

Step 3

बेसन की बर्फी का मिश्रण तैयार हो चूका है अब इसकी बर्फी बनाने के लिए मिठाई वाली ट्रे या थाली को अच्छे से घी लगाकर चिकना कर ले |

Step 4

अब तैयार बेसन की बर्फी के मिश्रण को घी लगाये बर्तन में डालकर फैलाकर कटे हुए बादाम पिस्ता इसके उपर डालकर हल्का सा दबा दे | अब इसे 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दे |

Step 5

तय समय के बाद बेसन की बर्फी को चाकू की मदद से अपने मन पसंद आकार में काट ले | बनकर तैयार है स्वादिष्ट बेसन की बर्फी |

Step 6

अगर आपको नये नये व् स्वादिष्ट पकवान खाना बहुत पसंद है तो आप यहाँ पर विजेट करे

swadishtrecipes.in