बेसन के लड्डू भारत की एक बहुत फेमस मिठाई है बेसन के लड्डू को खासतौर त्यौहार या किसी खास अवसर पर मिठाई दूकान से लाये या घर पर बनाये जाते है |

बहुत से लोगों को घर पर बेसन लड्डू रेसिपी को बनाना बहुत मुश्किल लगता है पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है | घर पर बेसन लड्डू बनाना बहुत आसान है |

इसलिए आज में आपको घर पर बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहा हूँ तो आइये जानते है बेसन के लड्डू बनाने का तरीका |

बेसन - 2 कटोरी, चीनी पाउडर - 1 कटोरी, देसी घी - 1 कटोरी, बदाम, काजू, इलायची पाउडर - आधा छोटी चम्मच

सामग्री

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में देसी घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दे |

स्टेप 1

जब घी गर्म हो जाये तब गर्म घी में बेसन को डाल दे और बेसन को घी के साथ अच्छे से मिला ले | बेसन को तब तक चलाते हुए पकाए जब तक भुन कर सुनहरा न हो जाये |

स्टेप 2

बेसन को लगातार चलाते हुए पकाए नहीं तो बेसन जल जायेगा | जब बेसन पककर सुनहरा हो जाये और बेसन में खुशबू आने लगे तब गैस को बंद कर दे |

स्टेप 3

अब बेसन को हल्का सा ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जब बेसन हल्का सा ठंडा हो जाये तब इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 4

अब बेसन में से थोड़ा सा बेसन हाथ में ले और उसे अच्छे से गोल गोल करते हुए लड्डू बना ले तैयार लड्डू को प्लेट में रख दे |

स्टेप 5

इसी तरह सारे बेसन के लड्डू बनाकर तैयार कर ले | अब सभी बेसन के लड्डू को काजू और बदाम से गार्निश कर दे |

स्टेप 6

लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट बेसन के लड्डू सर्व करने के लिए | बेसन के लड्डू को आप भी खाए और अपने परिवार वालो को खिलाये |